खेसारी लाल यादव को पत्नी और बेटी से रेप करने की मिली धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

 भोजपुरी जगत के जाने माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फल्मों या तो अपने गानों की वजह से अक्सर चर्चा में बने रहे है। लेकिन इस समय जिस वजह से वह चर्चा का विषय बने हुए है वो कोई गाना,फिल्म नहीं बल्कि एक विवाद है। दरअसल, सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव को उनकी बेटी और पत्नी से रेप करने की धमकी मिली है। खेसारी को एक व्यक्ति ने वीडियो भेजा है, जिसमें वह उन्हें गाली देता है। इतना ही नहीं वह बहुत ही शर्मनाक बाते बोलता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है।   खेसारी ने सीएम नीतीश कुमार से

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

May 3, 2022

 भोजपुरी जगत के जाने माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फल्मों या तो अपने गानों की वजह से अक्सर चर्चा में बने रहे है। लेकिन इस समय जिस वजह से वह चर्चा का विषय बने हुए है वो कोई गाना,फिल्म नहीं बल्कि एक विवाद है। दरअसल, सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव को उनकी बेटी और पत्नी से रेप करने की धमकी मिली है। खेसारी को एक व्यक्ति ने वीडियो भेजा है, जिसमें वह उन्हें गाली देता है। इतना ही नहीं वह बहुत ही शर्मनाक बाते बोलता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है।  

खेसारी ने सीएम नीतीश कुमार से मदद कि लगाई गुहार: 

बता दें कि बेटी और पत्नी के साथ ऐसी शर्मनाक धमकी मिलने के बाद खेसारी लाल ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि खेसारी लाल यादव ने रविवार को ट्वीट कर एक यूट्यूबर का वीडियो शेयर किया है। वहीं बिहार पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि, ‘अगर मेरे परिवार को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार बिहार पुलिस वाले होंगे।  

एक यूट्यूबर ने खेसारी को दी धमकी: 

 गौतम सिंह नाम के एक यूट्यूबर का वीडियो खेसारी लाल यादव ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि, “बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश जी एवं राज्य के पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और जहरीले इंसान पर जल्द एक्शन लें। यह मुझे गाली दे रहा है और मेरी पत्नी , बेटी को रेप की धमकी दे रहा है।” 

उन्होंने आगे बिहार पुलिस को टैग करते हुए लिखा है – बिहार के कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ गिरवी रख दी गई है क्या मुख्यमंत्री जी? अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी गलत होता है तो जिम्मेदार आप होंगे।  

इस वाकये से पूरी तरह डिस्टर्ब हुए खेसारी:  

इस पूरेे वाकये से खेसारी लाल यादव और उनके फैंस काफी आहत हुए हैं। वहीं खेसारी ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि,  मेरे भीतर का पिता डिस्टर्ब हो चुका है और इस वाकये के बाद मेरी बेटी से बात करने की हिम्मत नहीं हो रही है। मैं उस वीडियो के बाद अपनी बेटी को कॉल तक नहीं कर पा रहा हूं। मैंने गाली खाने के लिए शोहरत नहीं कमाई है।  

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)