कानपुर लैंबोर्गिनी केस : अरबपति तबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, 7 घंटे बाद छूटा

Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए हाई-प्रोफाइल लेम्बोर्गिनी हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अरबपति बिजनेसमैन के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को कानपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। चर्चा थी कि शिवम कोर्ट में सरेंडर करने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि 7 घंटे में ही जमानत पर रिहा हो गया। दरअसल तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम पर आरोप है कि उसने तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार से ऑटो

Written By :

SK Sharma

Updated

February 12, 2026

kanpur lamborghini crash

Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए हाई-प्रोफाइल लेम्बोर्गिनी हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अरबपति बिजनेसमैन के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को कानपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। चर्चा थी कि शिवम कोर्ट में सरेंडर करने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि 7 घंटे में ही जमानत पर रिहा हो गया। दरअसल तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम पर आरोप है कि उसने तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार से ऑटो और बुलेट सवारों को टक्कर मार दी थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। आरोपी के वकील अनंत शर्मा ने बताया- पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी।

पुलिस ने आरोपी को कानपुर से किया गिरफ्तार

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई थीं। सूचना मिली थी कि शिवम मिश्रा कानपुर में मौजूद है। इसके बाद, टीमें एक्टिव हुईं और उसे कस्टडी में लेकर कोर्ट में पेश किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। इससे पहले बुधवार को ड्राइवर मोहन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और खुद को ड्राइवर बताया, लेकिन सबूतों के आधार पर पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर लिया और उस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीते रविवार दोपहर को, ग्वालटोली इलाके में VIP रोड पर तेज़ रफ़्तार से आ रही एक लैंबॉर्गिनी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो, बुलेट में टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई थी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया। वहीं ड्राइवर के पर्सनल सिक्योरिटी वालों ने कार की खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला और एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। सिक्योरिटी वालों ने कार मालिक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़ने की भी कोशिश की। ग्वालटोली पुलिस कार को ग्वालटोली थाने ले गई।

इतना ही नहीं बताया गया था कि कार ड्राइवर चला रहा था, हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय कार तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा कार चला रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने कार जब्त कर ली और पुलिस कमिश्नर ने मामले में लापरवाही बरतने वाले ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ को सस्पेंड कर दिया।

Kanpur Lamborghini Case: हादसे का वीडिया वायरल

गौरतलब है कि आर्य नगर के रहने वाले केके मिश्रा तंबाकू के बड़े बिजनेसमैन हैं। उनके पास दिल्ली के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक लैंबॉर्गिनी कार है। रविवार दोपहर को उनका बेटा शिवम मिश्रा इसी कार में VIP रोड से ग्रीन पार्क की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा था, तभी यह एक्सीडेंट हुआ। इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि शिवम मिश्रा ड्राइवर सीट पर बैठे हैं, और बाउंसर उन्हें बाहर ले जा रहे हैं। यह वीडियो ने शिवम के पिता और वकील के ऑफिशियल बयानों की पोल खोलता दिख रहा है। फिलहाल कोर्ट अभी पुलिस रिपोर्ट और पेश किए गए अलग-अलग सबूतों के आधार पर केस की सुनवाई कर रहा है। वकील और ड्राइवर के बयानों को लेकर अब कानूनी पेचीदगियां बढ़ती दिख रही हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)