आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की खुदकुशी

राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना कानोता थाना इलाके के जामडोली की बताई जा रही है।

Written By :

SK Sharma

Updated

September 19, 2020

राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना कानोता थाना इलाके के जामडोली की बताई जा रही है। माता-पिता और दो बच्चों ने सामूहिक आत्महत्या की है।

ये भी पढ़ें..कानपुर शूटआउट में सस्पेंड तीन दरोगाओं को 15 दिन में ही मिली नई तैनाती

अब सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है। FSL को भी मौके पर बुलाया गया है, परिवार में सुसाइड करने वालों में ममता सोनी, भारत सोनी, अजित और यशवंत सोनी शामिल है। इन सभी ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया है। आत्महत्या करने की वजह कर्जे और आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें..बड़ा झटका, IAS से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक, वेतन में होगी कटौती!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )