IPL 2027 Trade Deal MI-PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच सबसे बड़ा ट्रेड हुआ है। मुंबई और पंजाब ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली पूरी कर ली है। बीसीसीआई ने बुधवार को हार्दिक और अर्शदीप के ट्रेड पर अंतिम मुहर लगाई है। हार्दिक को मुंबई ने अपनी टीम में 16.35 करोड़ रुपए में शामिल किया था लेकिन वे अब पंजाब के साथ 18 करोड़ रुपए में जुड़ेंगे। जबकि पंजाब ने अपने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एमआई की जर्सी में दिखेंगे। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 18 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर मुंबई से जुड़ गए हैं।
मुंबई के लिए 10 सीजन खेल चुके हैं पांड्या
बता दें कि हार्दिक ने 2015 से 2021 तक लगातार 7 सीजन और फिर 2024 से 2026 तक 3 और सीजन मुंबई के लिए खेले। इस बीच, 2022 और 2023 में वह गुजरात टाइटंस (GT) का हिस्सा थे। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या खुद 2026 आईपीएल सीजन के बाद मुंबई टीम छोड़ना चाहते थे। 2015 में इस फ़्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद, उन्होंने लीग के सबसे असरदार ऑलराउंडरों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई। 2015 और 2017 में टीम के ख़िताब जीतने वाले सीजन में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया था। हार्दिक ने 39 मैच में मुंबई की कप्तानी की जिसमें 15 जीते और 24 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
जबकि गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड और भी बेहतर रहा। उनकी कप्तानी में, गुजरात ने 31 मैचों में 22 जीत हासिल कीं और 9 मैचों में हार का सामना किया। इस ट्रेड के साथ ही मुंबई इंडियंस (MI) के साथ पांड्या का दूसरा कार्यकाल समाप्त हो गया है। पांड्या ने अपने आईपीएल करियर में 162 मैचों में 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट लिए हैं।
अर्शदीप सिंह का IPL करियर
अर्शदीप सिंह आठ सीजन के बाद पंजाब से मुंबई जा रहे हैं। अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी और तब से वे लीग के बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में से एक बन गए हैं। उन्होंने 96 मैचों में 111 विकेट लिए हैं, जो उन्हें पंजाब फ़्रेंचाइजी का सबसे सफल गेंदबाज बनाता है। टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह अब पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे। पांड्या 18 करोड़ रुपये में पंजाब से जुड़ेंगे, जो उनकी मौजूदा 16.35 करोड़ रुपये की सैलरी से ज़्यादा है। वहीं, अर्शदीप 18 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा बनेंगे।
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

