IPL 2022: आईपीएल के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास का किया एलान, जाने क्या है वजह

आईपीएल  2022 के 15वें सीजन के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी ने IPL के बीच संन्यास का एलान कर दिया है। इसकी जानकारी दिग्गज खिलाड़ी ने एक ट्वीट के जरिए दी है। वहीं इस खिलाड़ी ने अपने दम पर कई बार सीएसके को आईपीएल का चैम्पियन भी बनाया है। लेकिन अब इस सीजन के बाद ये खिलाड़ी आईपीएल में नजर नहीं आएगा।     सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान:   बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने आईपीएल के बीच संन्यास का ऐलान कर दिया।  लेकिन कुछ देर बार उन्होंने

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

May 14, 2022

आईपीएल  2022 के 15वें सीजन के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी ने IPL के बीच संन्यास का एलान कर दिया है। इसकी जानकारी दिग्गज खिलाड़ी ने एक ट्वीट के जरिए दी है। वहीं इस खिलाड़ी ने अपने दम पर कई बार सीएसके को आईपीएल का चैम्पियन भी बनाया है। लेकिन अब इस सीजन के बाद ये खिलाड़ी आईपीएल में नजर नहीं आएगा।    

सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान:  

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने आईपीएल के बीच संन्यास का ऐलान कर दिया।  लेकिन कुछ देर बार उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट भी कर दिया। अंबाती रायुडू ने ट्वीट करके संन्यास का ऐलान किया। अंबाती रायुडू ने आईपीएल 2022 में अब तक ही खेलंगे। उन्होंने 12 मैच में 27.10 के औसत से 271 रन बनाए हैं।  

rayudu_14

ऐसा रहा अंबाती का अब तक का करियर: 

अंबाती रायुडू ने साल 2010 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। वहीं रायुडू आईपीएल में 22 अर्धशतक और 2 शतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा अंबाती ने आईपीएल में  187 मैचों में 29.28 की औसत से 4187 रन बनाए हैं। वहीं रायडू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहे हैं। लेकिन साल 2018 से रायडू सीएसके की टीम का हिस्सा बने हुए है।  

सीएसके के सीईओ ने किया खुलासा:   

दरअसल, अंबाती रायडू ने जैसे ही ट्वीट के जरिए संन्यास का एलान किया। उसके कुछ देर बाद ही उस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया। वहीं सीएसक के सीईओ काशी विश्वनाथन ने उसे गलत बताते हुए कहा कि वो गलती से किसी ने कर दिया था। यह सच नहीं है।  

 

भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)