ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत, रात में खाया था नूडल्स और पी थी चाय

Greater Noida Family Death: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शनिवार को रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में तीन मासूमों बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत से इलाके में दहशत फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों मौके पर पहुंची। साथ ही एम्बुलेंस, फॉरेंसिक टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी पहुंचे। नूडल्स और चाय पीकर सोए थे परिजन फिलहाल पुलिस घटना की जांच जुट गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों

Written By :

SK Sharma

Updated

October 17, 2026

death-body

Greater Noida Family Death: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शनिवार को रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में तीन मासूमों बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत से इलाके में दहशत फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों मौके पर पहुंची। साथ ही एम्बुलेंस, फॉरेंसिक टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी पहुंचे।

नूडल्स और चाय पीकर सोए थे परिजन

फिलहाल पुलिस घटना की जांच जुट गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे साथ ही चाय भी पी थी। इसलिए, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फूड पॉइजनिंग को एक मुख्य कारण मानकर चल रही है। हालांकि, मौत के सटीक कारण की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मृतक महेश के पड़ोसियों और उसकी मां ने पुलिस को बताया कि परिवार ने शुक्रवार रात नूडल्स खाए थे। परिजनों का कहना है कि सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तब इस घटना का खुलासा हुआ। इसके आधार पर, पुलिस फूड पॉइजनिंग की संभावना की जांच कर रही है। हालांकि, केवल नूडल्स खाने को ही मौत का निश्चित कारण नहीं माना जा सकता। अभी यह पता लगाना बाकी है कि इन पांच लोगों की मौत किस वजह से हुई और क्या इसका संबंध किसी खाद्य पदार्थ के सेवन से है।

परिवार के 5 सदस्यों की मौत से गांव में छाया मातम

मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35) और उनके तीन बच्चों 11 वर्षीय लड्डू, 7 वर्षीय मिस्टी और तीन वर्षीय साक्षात के रूप में हुई है। एक साथ परिवार के पांचों सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के साथ हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। फील्ड यूनिट्स और फोरेंसिक विशेषज्ञ घटना के कारण का पता लगाने के लिए मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रहे हैं। इसके अलावा, जांच में मदद के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग (फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट) की एक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा राज

पुलिस के अनुसार, पांचों मृतकों के शवों के लिए कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के नतीजे आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस अधिकारियों की देखरेख में जांच चल रही है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि आगे की कानूनी कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के नतीजों के आधार पर तय की जाएगी।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)