पेड़ पर लटका मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव, मचा हड़कंप

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में एक नाबालिग प्रेमी युगल का शव नीम के पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला हाथरस के कोतवाली सिकंदराराऊ कस्वा के मोहल्ला गोशगंज के समीप गाँव नगला छतिपुर के पास जंगल मे एक प्रेमी युगल का शव लटका मिला शव लटके होने की सुचना आस पास इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई।  शव लटका मिलने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। वही घटना की सुचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों के शवों को ग्रामीणों की मदद से पेड़

Written By :

admin

Updated

June 27, 2019

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में एक नाबालिग प्रेमी युगल का शव नीम के पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला हाथरस के कोतवाली सिकंदराराऊ कस्वा के मोहल्ला गोशगंज के समीप गाँव नगला छतिपुर के पास जंगल मे एक प्रेमी युगल का शव लटका मिला शव लटके होने की सुचना आस पास इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई।  शव लटका मिलने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। वही घटना की सुचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों के शवों को ग्रामीणों की मदद से पेड़ से उतरवाकर पाने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।बताया जा रहा है की प्रेमी युगल अलग-अलग समुदाय के होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना स्थल पुलिस के आलाधिकारी भी मय फ़ोर्स के पहुँच गये। युवक और युवती का शव पेड पर लटका मिला है। वही दोनों मृतकों की पहचान हो गई।

युवक की पहचान मोनू पुत्र अजेवेरी यादव निवासी मौहल्ला गोसगंज और लडकी की पहचान वेवा पुत्री ख्याली हाल का निवासी मोहल्ला शीशगर सिकंदराराऊ है। वही मृतक युवती वेवा की मां रूकसार के अनुसार वताया गया है कि कल सिकंदराराऊ पुलिस को अपनी पुत्री को एक लडका ने वहला फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध मे मोनू के खिलाफ सिकंदराराऊ थाने में तहरीर दी थी। आज सुबह दोनों का शव पेड़ पर लटका मिला कही न कही इस मामले में ऑनरकिलिंग की सम्भावना जताई जा रही है। 

फिलहाल पुलिस मोके पर तैनात है।पुलिस मामले को प्रथमदर्शिया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मान कर चल रही है और मामले की गंभीरता से जाँच की बात कह रही है। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)