आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भारत क्लीन स्वीप करने पर होगी नजर, ये खिलाड़ी हुए बाहर

भारत ने पहले टी 20 मैच में आयरलैंड को सात विकेट से मात देकर 1-0 से बढ़त बना ली है। वही आज यानि मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा मैच मलाहाइड में खेला जाएगा। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहले मैच में जीत हासिल करने के साथ आज भी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। तो वही आज के मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग -11 कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह: दरअसल, पहले मैच में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

June 28, 2022

भारत ने पहले टी 20 मैच में आयरलैंड को सात विकेट से मात देकर 1-0 से बढ़त बना ली है। वही आज यानि मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा मैच मलाहाइड में खेला जाएगा। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहले मैच में जीत हासिल करने के साथ आज भी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। तो वही आज के मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग -11 कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह:

दरअसल, पहले मैच में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो हर कोई हैरान था, क्योंकि रुतुराज गायकवाड़ ओपन करने नहीं उतरे। वही उनकी जगह दीपक हुड्डा ने ओपनिंग की और वो मैच फिनिश करके ही लौटे। वहीं बाद में पता चला कि गायकवाड़ को काफ इंजरी हुई है, जिसके कारण वे ओपनिंग नहीं कर सकते हैं। ऐसे में उनका दूसरे टी20 मैच में उनकी जगह संजू सैमसन और दूसरे राहुल त्रिपाठी हैं। माना जा रहा है कि संजू सैमसन को मौका मिल सकता है और वे ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं या फिर नंबर तीन पर खेल सकते हैं।

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में भी बारिश खलल डाल सकती है, लेकिन एक बार फिर से कम ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।

भारत की प्लेइंग-11

हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईशान किशन, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

आयरलैंड की टीम:

एंड्रयू बलबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, पॉल स्टलिर्ंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर और क्रेग यंग।

 

 

पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)