IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने अंतिम टी20 में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया, सीफर्ट-फिलिप्स ने खेली तूफानी पारी

IND vs NZ 5th T20: हैमिलटन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेले गए पांचवें में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते भारत को 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया द्वारा दिए गए 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हालांकि टिम सीफर्ट शतक से चूक गए। वह 93 रन बनाकर आउट हुए। जबकि ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। सीफर्ट-फिलिप्स ने खेली तूफानी पारियां हालांकि 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने

Written By :

SK Sharma

Updated

November 1, 2026

ind-vs-nz

IND vs NZ 5th T20: हैमिलटन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेले गए पांचवें में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते भारत को 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया द्वारा दिए गए 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हालांकि टिम सीफर्ट शतक से चूक गए। वह 93 रन बनाकर आउट हुए। जबकि ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी अर्धशतक जड़ा।

सीफर्ट-फिलिप्स ने खेली तूफानी पारियां

हालांकि 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिन एलन सिर्फ 2 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हो गए। इसके बाद, टिम सीफर्ट ने डेरिल मिशेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 73 रन जोड़े। मिशेल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए। सीफर्ट बेहतरीन फॉर्म में दिखे और उन्होंने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सीफर्ट को ग्लेन फिलिप्स जो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे का अच्छा साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 86 रनों की साझेदारी की। हालांकि सीफर्ट शतक बनाने से चूक गए और 50 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए; उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

जबकि फिलिप्स ने इस सीरीज में अपना चौथा अर्धशतक जड़ा। वे 38 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। बेवन जैकब्स (1*) के साथ मिलकर फिलिप्स ने न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

ईशान-श्रेयस ने ठोका अर्धशतक

इससे पहले, भारतीय टीम ने अपने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। हालांकि टीम की शुरुआत खराब रही, जिसमें अभिषेक शर्मा (1 रन) और संजू सैमसन (4 रन) जल्दी ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 93 रनों की तूफानी साझेदारी की। ईशान 32 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं, अय्यर ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

तिलक वर्मा केवल 6 रन ही बना सके, जबकि नमन धीर ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल था। नीतीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसके बाद वे एडम मिल्ने का शिकार बने। भुवनेश्वर कुमार ने 6 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने 2-2 विकेट लिए।

भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड की जीत के बावजूद, भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड सीरीज पहले ही हार गई थी। शुरूआती 3 मैचों को जीतकर भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज के आखिरी दोनों मैचों में जीत दर्ज की। फिलहाल भारत ने 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली है।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)