IND vs ENG : भारत ने रोका इंग्लैंड का विजय रथ , पहले वनडे में अंग्रेजों को 6 विकेट से रौंदा

IND vs ENG : कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन के ‘सुंदर’ प्रदर्शन के दम पर भारत ने बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। अक्षर पटेल ने पहले गेंद से 4 विकेट लिए और फिर मुश्किल हालात में अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। पटेल को वॉशिंगटन सुंदर का अच्छा साथ मिला और आख़िरकार भारत की जीत हुई। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 258 रन बनाए। जवाब

Written By :

SK Sharma

Updated

July 15, 2026

IND vs ENG : कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन के ‘सुंदर’ प्रदर्शन के दम पर भारत ने बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। अक्षर पटेल ने पहले गेंद से 4 विकेट लिए और फिर मुश्किल हालात में अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। पटेल को वॉशिंगटन सुंदर का अच्छा साथ मिला और आख़िरकार भारत की जीत हुई। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 258 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड दौरे पर यह भारत की पहली जीत है।

बता दें कि टीम इंडिया की आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच में भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हुई थी, जो 8 मार्च को खेला गया था। इसके बाद भारत को आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. भारत लगातार 6 मैच हारा लेकिन अब आख़िरकार वनडे में जीत हासिल हुई।

जब 107 रन पर इंग्लैंड ने गंवा दिए थे 6 बल्लेबाज

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एक समय उनके 6 बल्लेबाज 107 रन पर पवेलियन में थे। यहां से जो रूट (76) और लियाम डॉसन (68) ने सातवें विकेट के लिए 121 रन जोड़े, जिससे इंग्लिश टीम 258 रन का स्कोर बनाने में सफल रही। भारत के लिए अक्षर पटेल ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जवाब में भारतीय टीम को भी शुरुआती झटके लगे। हालांकि, शुभमन गिल (80, रिटायर हर्ट), अक्षर (57), वॉशिंगटन सुंदर (52*) और श्रेयस अय्यर (35) की पारियों ने टीम को जीत दिला दी।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, KL राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग, आदिल राशिद।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)