खरगोश दिखाने के बहाने 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास,3 हिरासत में

हाथरस–यूपी के हाथरस में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई , जहा नर्सरी क्लास में पढ़ने वाली एक चार वर्षीय बच्ची को तीन युवकों ने बुरी नियत से अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा। थाना सादाबाद क्षेत्र के क़स्बा विसावर के ही तीन युवक एक बच्ची को खरगोश दिखाने के बहाने सरसो के खेत ले गये जहाँ बच्ची के कपडे उतार कर दुष्कर्म करना चाहते थे। लेकिन तभी गांव के कुछ लोगो ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे तीन युवको में से एक युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। बाकि

Written By :

admin

Updated

December 26, 2018

हाथरस–यूपी के हाथरस में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई , जहा नर्सरी क्लास में पढ़ने वाली एक चार वर्षीय बच्ची को तीन युवकों ने बुरी नियत से अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा।

थाना सादाबाद क्षेत्र के क़स्बा विसावर के ही तीन युवक एक बच्ची को खरगोश दिखाने के बहाने सरसो के खेत ले गये जहाँ बच्ची के कपडे उतार कर दुष्कर्म करना चाहते थे। लेकिन तभी गांव के कुछ लोगो ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे तीन युवको में से एक युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। बाकि दो युवक मौका देखकर फरार हो गये। एक समुदाय के तीन युवको द्वारा बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना को अंजाम देने से गुस्साए ग्रामीणों और स्थानीय भाजपा कार्यकर्तायों ने थाने का  घेराव किया और थाने में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस के आलाधिकारी सादाबाद थाने पहुँच गये और हगामा कर रहे लोगो को कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया। 

बच्ची के पिता की तहरीर पर तीनो आरोपी युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का डॉक्टरी परिक्षण करा दिया। पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपी युवको को हिरासत में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी। 

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस )