मामूली विवाद में किशोर ने चला दी गोली,बेटी व पोती सहित फूफा अस्पताल में भर्ती

हरदोई– उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मामूली विवाद में एक किशोर ने घर में घुसकर अपने सगे फूफा और उनकी बेटी और 2 साल की पोती के गोली मार दी। यह तो गनीमत थी कि घायल होने के बाद भी फूफा ने अपने भतीजे की बंदूक छीन ली। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हरदोई के जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में एक ही परिवार के 3 लोगों को गोली से घायल होने पर भर्ती कराया गया है। मामला पाली थाने के मदनापुर गांव का है जहां

Written By :

admin

Updated

April 5, 2018

हरदोई– उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मामूली विवाद में एक किशोर ने घर में घुसकर अपने सगे फूफा और उनकी बेटी और 2 साल की पोती के गोली मार दी। यह तो गनीमत थी कि घायल होने के बाद भी फूफा ने अपने भतीजे की बंदूक छीन ली।

पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हरदोई के जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में एक ही परिवार के 3 लोगों को गोली से घायल होने पर भर्ती कराया गया है। मामला पाली थाने के मदनापुर गांव का है जहां के रहने वाले अजय कुमार उनकी बेटी और 2 साल की पोती को उन्हीं के भांजे अरविंद ने गोली मारकर घायल कर दिया। दरअसल सोलह साल के किशोर अरविंद और उसके भाई गोविन्द में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गोविन्द की शिकायत पर अरविन्द की घरवालों ने पिटाई कर दी जबकि अरविंद को यह शक था कि उसके फूफा ने उसके भाई की कोई बात बताई थी। 

जिसके बाद दोनों भाइयो में लड़ाई हुई थी । इसी शक के चलते आज रात अरविंद अपने फूफा के घर में अपनी मां की लाइसेंसी बंदूक लेकर घुस गया और उसने ताबड़तोड़ फायर कर दिया। गोली चलने से घर में बैठे अजय कुमार उनकी बेटी और दो साल की पोती घायल हो गई।  इससे पहले कि उनका भांजा दोबारा गोली चलाता अजय कुमार ने हौसला दिखाते हुए उससे बंदूक छीन ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां फिलहाल तीनों लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी , हरदोई )