प्यार में नाकाम आशिक का बादला, युवती को चाकू से गोदा

हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बाहरी इलाके के एलबी नगर इलाके में इस साल की शुरूआत में किसी अन्य पुरुष से सगाई करने के बाद महिला को उसके नाकाम आशिक ने 18 बार चाकू से हमला करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वहीं रुप से गंभीर घायल पीड़िता का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Written By :

SK Sharma

Updated

November 12, 2021

हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बाहरी इलाके के एलबी नगर इलाके में इस साल की शुरूआत में किसी अन्य पुरुष से सगाई करने के बाद युवती को उसके नाकाम आशिक ने 18 बार चाकू से हमला करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वहीं रुप से गंभीर घायल पीड़िता का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें..कर्मचारियों द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, अधिकारियों की खुली पोल

पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय आरोपी बसवा राज, पीड़िता के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति से सगाई करने के बाद वह नाराज हो गया। बुधवार को बसवा राज पीड़िता के चाचा के घर हस्तिनापुरम में आखिरी बार उससे मिलने गया था। हालांकि, जब वे मिले, तो उनके बीच कहासुनी हो गई, जिस दौरान उसने पीड़ित पर सब्जी के चाकू से हमला किया और फरार हो गया।

गर्दन और पीठ पर किए चाकू से 18 वार 

पीड़िता के हाथ, गर्दन और पीठ पर चाकू से 18 वार किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बसवा राज पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एलबी नगर पुलिस निरीक्षक अशोक रेड्डी के अनुसार, पीड़िता का बयान एक मजिस्ट्रेट ने दर्ज किया था। वह और बसवा राज विकाराबाद जिले के दौलताबाद इलाके की रहने वाली हैं। वे कथित तौर पर पिछले तीन वर्षों से एक रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनके परिवार उनकी शादी के खिलाफ थे।

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)