पत्नी की हत्या कर शव के साथ ऐसा काम करता था पति, जानकर उड़ जाएंगे होश

झारखंड से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बकसपुर के बड़काटोली में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसके साथ 12 दिनों तक सोता रहा। वही जब शव से दुर्गंध आने लगी तो अगल बगल के लोग उस शख्स के घर पहुंच गए। वहां पहुंचकर पड़ोसियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर पड़ोसियों ने पुलिस को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पत्नी की हत्या कर शव के साथ सोता रहा पति: जानकारी के मुताबिक यह घटना झारखंड के खूंटी के गांव की

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

January 16, 2022

झारखंड से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बकसपुर के बड़काटोली में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसके साथ 12 दिनों तक सोता रहा। वही जब शव से दुर्गंध आने लगी तो अगल बगल के लोग उस शख्स के घर पहुंच गए। वहां पहुंचकर पड़ोसियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर पड़ोसियों ने पुलिस को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

पत्नी की हत्या कर शव के साथ सोता रहा पति:

जानकारी के मुताबिक यह घटना झारखंड के खूंटी के गांव की है। दरअसल, आरोपी पूना बारला अपनी पत्नी के साथ हमेसा मार पीट करता था। वही झगड़े के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। फिर भी पूना बारला उसके साथ सोता रहा और इस घटना के बारे में किसी से कुछ नही बताया। वही पूना बारला की पत्नी ने पहले ही अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में अपने मायके वालों को बता रखी थी। दोनों के तीन बच्चे भी है जो अपने पिता की हरकत की वजह से परेशान होकर ननिहाल में रहते हैं और बड़ा बेटा बड़े पिता के घर रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि 3 जनवरी के बाद से पूना बारला की पत्नी को घर से बाहर निकलते नही देखा गया। उसके कुछ दिन बाद जब घर से बदबू आने लगी तब लोगों ने घर में जाकर देखा तो उसकी पत्नी मर चुकी थी और शव सड़ कर कीड़े चल रहे थे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार:

पड़ोसियों के सूचना पर मौके पर गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्यारे पति का नाम पूना बारला है और वह मजदूरी करता था पत्नी घर संभालती थी।

 

 

ये भी पढ़ें.. UP Chunav 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से भरेंगे हुंकार, इतनी बार कर चुके हैं दौरा

ये भी पढ़ें..ओमिक्रॉन का ये लक्षण नजर आने पर हो जाएं सावधान, इस तरह करें बचाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)