पति के अवैध सम्बन्धों का विरोध करना पड़ा भारी, पत्नी को चिता पर लिटाकर जिन्दा जलाया

एटा– जनपद में एक महिला को आग में जिंदा जलाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमे एक पति ने दूसरी महिला से अवैध सम्बन्धो के चलते पहले तो अपनी पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और जब पत्नी बेहोसी की हालत में हो गयी तो बेरहम पति ने उसको ले जाकर जिन्दा चिता में लिटाकर उसकी हत्या कर दी ।  थाना सकीट के गाँव गाड़िया कौची में 12 बर्ष पूर्व गाँव गुलाबपुर के सोबरन सिंह ने अपनी बेटी रेखा की शादी सतेंद्र के साथ की थी। तब सब ठीक ठाक था। लगभग 5 सालों से पति

Written By :

admin

Updated

September 22, 2018

एटा– जनपद में एक महिला को आग में जिंदा जलाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमे एक पति ने दूसरी महिला से अवैध सम्बन्धो के चलते पहले तो अपनी पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और जब पत्नी बेहोसी की हालत में हो गयी तो बेरहम पति ने उसको ले जाकर जिन्दा चिता में लिटाकर उसकी हत्या कर दी । 

थाना सकीट के गाँव गाड़िया कौची में 12 बर्ष पूर्व गाँव गुलाबपुर के सोबरन सिंह ने अपनी बेटी रेखा की शादी सतेंद्र के साथ की थी। तब सब ठीक ठाक था। लगभग 5 सालों से पति सतेन्द्र के पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अवैध समन्ध हो गए। जिसको लेकर ये अक्सर कर पत्नी की मारपीट किया करता था और घर मे अक्सर कलह रहती थी। प्यार में बाधक बनने पर पत्नी को मौत के घाट उतारने की योजना बना डाली और इंतहा तो तब हो गई जब पत्नी ने पति के अवैध समन्धों का विरोध करना इतना भारी पड़ गया कि इस हैवान पति ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया औऱ बेहोशी की हालत में खिंचते हुए ले जाकर जिंदा चिता जलाकर आग में झौक दिया।

तभी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने चिता में से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति सहित ससुरालियों पर मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की बात कह रहे है। वही पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से कतराते नजर आए।

(रिपोर्ट – आर. बी. द्विवेदी , एटा )