जमकर टूटा बेखौफ बदमाशों का कहर, वृद्धा को उतारा मौत के घाट

एटा–एटा में अपराध थमनें का नाम नहीं ले रहा है। लगातार लूट, हत्या की घटनाओं के बाद पुलिस की निष्क्रियता से बेखौफ बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलन्द है।  ताजा मामला एक बार फिर एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला अमर गॉंव में देखने को मिला जहॉं बेखौफ सरिया गैंग के बदमाशों ने देर रात्रि लूट के इरादे से घर में घुसकर वृद्ध महिला की विरोध करने पर हथौड़े से प्रहार कर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी और वृद्ध पति की सरिया और लाठियों से जमकर पिटाई की। घटना के बाद ग्रामीणों द्धारा गॉंव की घेराबंदी करने पर बेखौफ बदमाश

Written By :

admin

Updated

December 25, 2018

एटा–एटा में अपराध थमनें का नाम नहीं ले रहा है। लगातार लूट, हत्या की घटनाओं के बाद पुलिस की निष्क्रियता से बेखौफ बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलन्द है। 

ताजा मामला एक बार फिर एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला अमर गॉंव में देखने को मिला जहॉं बेखौफ सरिया गैंग के बदमाशों ने देर रात्रि लूट के इरादे से घर में घुसकर वृद्ध महिला की विरोध करने पर हथौड़े से प्रहार कर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी और वृद्ध पति की सरिया और लाठियों से जमकर पिटाई की। घटना के बाद ग्रामीणों द्धारा गॉंव की घेराबंदी करने पर बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया और गंभीर रुप से घायल वृद्ध पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहॉं उसकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय शहनाज बेगम अपने पति मौजी खान के साथ गॉंव में बने मकान में अकेले ही रहती थी देर रात्रि सरिया गैंग के बदमाश लूट की नीयत से घर में लेकिन तभी शहनाज बेगम बदमाशों की आहट से जाग गयी और चिल्लाने लगी। 

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सर पर हथौड़े से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और पत्नी को बचाने आये पति की भी जमकर मारपीट की जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गयी। घटना के बाद पूरे गॉंव में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।

(रिपोर्ट- आर. बी. द्विवेदी , एटा )