मामूली कहासुनी को लेकर पति ने बैट से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

सोनभद्र — सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 निवासी बीएचएल में काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने पत्नी के सिर पर क्रिकेट  बैट से वारकर मौत के घाट उतार दिया। दोपहर में लंच करने पहुंचे बेटे ने अपनी मां को खून से लथपथ  जमीन पर गिरा  देख पुलिस को इसकी सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि  आरोपी पति अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में रहने वाले जगन्नाथम ने अपने पत्नी सत्यवती के सिर पर

Written By :

admin

Updated

March 13, 2019

सोनभद्र — सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 निवासी बीएचएल में काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने पत्नी के सिर पर क्रिकेट  बैट से वारकर मौत के घाट उतार दिया।

दोपहर में लंच करने पहुंचे बेटे ने अपनी मां को खून से लथपथ  जमीन पर गिरा  देख पुलिस को इसकी सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि  आरोपी पति अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में रहने वाले जगन्नाथम ने अपने पत्नी सत्यवती के सिर पर बैट से वार कर मौत के घाट उतार दिया दोपहर में लंच के लिए घर पर पहुंचे मृतक के पुत्र सती बाबू ने अपनी मां को खून से लथ-पथ जमीन पर गिरा पाया जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी बताया जाता है कि मृतक का पुत्र भी बीएचएल में इंजीनियर है लड़के ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

वहीं हत्या में प्रयुक्त बैट भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जबकि हत्या आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मौके पर पहुचे अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि पति पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद है इसकी जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(रिपोर्ट-रविदेव पाण्डेय, सोनभद्र)