मीटर चेक करने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने बंधक बनाकर की लूटपाट

हाथरस — यूपी के हाथरस में बदमाशों के हौसले बुलंद है दिन दहाड़े अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यपारी के घर पर धावा बोला दिया। घर के  अंदर बिजली मीटर चेक करने के बहाने दाखिल हुये अज्ञात बदमाश। मामला हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित नया मिल कम्पाउंड में एक अनाज व्यापारी के घर की है जहाँ बदमाश दिनदहाड़े व्यापारी के परिवार को घर मे बंधक बनाकर हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो जाते है। बिजली मीटर चेक करने के बहाने घर के अंदर दाखिल हुए बदमाश ने महिला और

Written By :

admin

Updated

July 4, 2019

हाथरस — यूपी के हाथरस में बदमाशों के हौसले बुलंद है दिन दहाड़े अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यपारी के घर पर धावा बोला दिया। घर के  अंदर बिजली मीटर चेक करने के बहाने दाखिल हुये अज्ञात बदमाश।

मामला हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित नया मिल कम्पाउंड में एक अनाज व्यापारी के घर की है जहाँ बदमाश दिनदहाड़े व्यापारी के परिवार को घर मे बंधक बनाकर हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो जाते है। बिजली मीटर चेक करने के बहाने घर के अंदर दाखिल हुए बदमाश ने महिला और उसकी बेटी को अकेला देखकर उनके सिर पर रिवॉल्वर तान कर 50 हजार रुपए और जैवलरी लूट ले गये।

दिनदहाड़े व्यापारी के घर में लूट की घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस व एसओजी टीम मोके पर पहुंच गई और घटना की जाँच में जुटी गई। वही पीड़ित ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)