रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखो की डकैती, घर के पास से एक जिंदा बम बरामद

प्रतापगढ़– अपराधगढ़ बन चुके प्रतापगढ़ में बेखौफ अपराधियों पर एक तरफ यूपी पुलिस नकेल कसने में नाकामयाब होती दिख रही है और दूसरी तरफ अपराधी आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं।  जिले में बेख़ौफ़ डकैतो ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर धावा बोल दिया और जमकर लुटपात की। इस दौरान कई राउंड फायरिंग के साथ बमबाजी भी हुयी। दरअसल पूरा मामला सांगीपुर कोतवाली के गोड़वा गांव का है ; जहाँ बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर जमकर तांडव किया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर शिक्षक की पत्नी को बंधक बना लिया और उसके बाद

Written By :

admin

Updated

January 11, 2019

प्रतापगढ़– अपराधगढ़ बन चुके प्रतापगढ़ में बेखौफ अपराधियों पर एक तरफ यूपी पुलिस नकेल कसने में नाकामयाब होती दिख रही है और दूसरी तरफ अपराधी आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। 

जिले में बेख़ौफ़ डकैतो ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर धावा बोल दिया और जमकर लुटपात की। इस दौरान कई राउंड फायरिंग के साथ बमबाजी भी हुयी। दरअसल पूरा मामला सांगीपुर कोतवाली के गोड़वा गांव का है ; जहाँ बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर जमकर तांडव किया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर शिक्षक की पत्नी को बंधक बना लिया और उसके बाद लाखो की डकैती की। शोर मचाने पर शातिर अपराधियों ने आधा दर्जन राउंड फायरिंग की और बमबाजी करते हुए फरार हो गए । घर के पास से एक जिंदा बम भी बरामद हुआ है। 

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी , प्रतापगढ़ )