House Arrest controversy: अश्लीलता को लेकर एजाज खान और उल्लू एप के मालिक को समन जारी

House Arrest controversy: उल्लू ऐप पर ‘अश्लील’ शो ‘हाउस अरेस्ट’ के प्रसारण को लेकर अभिनेता एजाज खान (Ajaz Khan) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच मुंबई की अंबोली पुलिस ने एजाज खान और उल्लू ऐप (Ullu App) के मालिक को सोमवार को समन जारी बयान दर्ज कराने कहा है। अब एजाज खान और उल्लू ऐप के मालिक को जांच अधिकारी के सामने बयान दर्ज कराने होंगे। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर इस शो के अश्लील कंटेंट की आलोचना कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। House Arrest controversy: एफआईआर दर्ज मिली जानकारी के

Written By :

SK Sharma

Updated

May 5, 2025

house-arrest

House Arrest controversy: उल्लू ऐप पर ‘अश्लील’ शो ‘हाउस अरेस्ट’ के प्रसारण को लेकर अभिनेता एजाज खान (Ajaz Khan) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच मुंबई की अंबोली पुलिस ने एजाज खान और उल्लू ऐप (Ullu App) के मालिक को सोमवार को समन जारी बयान दर्ज कराने कहा है। अब एजाज खान और उल्लू ऐप के मालिक को जांच अधिकारी के सामने बयान दर्ज कराने होंगे। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर इस शो के अश्लील कंटेंट की आलोचना कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

House Arrest controversy: एफआईआर दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक अंबोली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर FIR दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने उल्लू ऐप (Ullu app) के मैनेजर का बयान दर्ज किया है। इससे पहले 2 मई को एजाज खान को समन जारी किया गया था। हालांकि मामला बढ़ता देख उल्लू ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म से ‘हाउस अरेस्ट’ के सभी विवादित एपिसोड हटा दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्देश पर ऐप ने शो को बंद कर दिया है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो वह कार्रवाई करेंगे।

House Arrest: तेजी से वायरल हो रही अश्लील क्लिप

बता दें कि हाउस अरेस्ट का एक छोटा सा क्लिप 29 अप्रैल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में शो के होस्ट एजाज खान महिला प्रतियोगियों को कैमरे पर निजी, अंतरंग स्थितियों में अभिनय करने के लिए मजबूर करते नजर आ रहे हैं। जबकि देखा जा रहा है कि लड़कियां ऐसा करने से साफ इनकार कर रही हैं। वे असहज नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतियोगियों को अपने कपड़े उतारने और अश्लील हरकतें करने के लिए कहा गया।