हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने की थी लव मैरिज, बेटे करते है ये…

कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आखिरकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे पर 5...

Written By :

SK Sharma

Updated

July 9, 2020

कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आखिरकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे पर 5 लाख का इनामी था पुलिस को इसको पकड़ने के लिए 6 लगे। डीएम आशीष सिंह ने इस मामले की पुष्टी की है।

ये भी पढ़ें..ड़ी खबरः 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे गिरफ्तार…

बता दें कि कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के गुनहगार और यूपी के सबसे बड़े इनामी अपराधी विकास दुबे ने लव मैरिज की थी। विकास को एक बदमाश की बहन से प्यार हुआ। दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी तो शादी कर ली।

दोस्त की बहन से शादी, विदेश में MBBS कर ...

मौसी के घर से शुरु की थी जुर्म की कहानी 

विकास कानपुर में अपनी पैठ बनाने के लिए ब्रह्मनगर स्थित मौसी के यहां आता था। वहां पर उसने अपनी महफिल सजाई और उसके बाद शस्त्री नगर में बैठक शुरू हो गई। उसी दौरान उसकी मुलाकात राजू खुल्लर से हुई। बाद में राजू की बहन से विकास को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।

कुछ समय बाद विकास और खुल्लर की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। विकास के जेल जाने के बाद पत्नी रिचा का भी उससे मनमुटाव हो गया था। इस दौरान रिचा भी उसे छोड़कर चली गई थी मगर बाद में वापस आ गई। बच्चों को इस झगड़े से दूर रखा गया। विकास दुबे का एक बेटा इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहा और दूसरा दिल्ली में रहकर पढ़ रहा है।

Kanpur Encounter History Sheeter Vikas Dubey Wife Richa Connected ...

उज्जैन से गिरफ्तार…

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के मामले पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास इस वक्त मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। उन्होंने कहा कि अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें..कारागार राज्य मंत्री के जनता दरबार में सोशल डिस्टेंसिंग की उडी़ धज्जियां