Gwalior Accident: ग्वालियर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक ने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 14 की मौत

Gwalior Truck Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 29 अन्य रूप घायल है। इनमें कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव ने दुख जताया

Written By :

SK Sharma

Updated

October 18, 2026

gwaliyar-accident

Gwalior Truck Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 29 अन्य रूप घायल है। इनमें कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। साथ ही आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया।

रात 1:30 बजे हुआ हादसा

बता दें कि यह दिल दहला देने वाला हादसा ग्वालियर में चिनौर रोड पर शीतला माता मंदिर के पास रात करीब 1:30 बजे हुआ। यहां नवरात्रि के त्योहार के दौरान, भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए वहां इकट्ठा हुए थे। इसी समय, धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर मौजूद कई लोगों कुचल दिया। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। इस घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 29 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

11 मृतकों की हो गई पहचान

पुलिस ने 11 मृतकों की पहचान कर ली है, जबकि तीन की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, 25 से ज्यादा लोग अभी भी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इस हादसे पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि, भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए वहां बैरिकेड लगाए गए थे। ट्रक ने बैरिकेड तोड़ दिए और ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। इसके बाद, ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से जा टकराया। जिससे यह भयानक हादसा हुआ।

राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “एमपी के ग्वालियर में सड़क हादसे में लोगों की जान जाने की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

“पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।” पीएम मोदी ने घोषणा की कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

सीएम मोहन ने किया मुआवजे का ऐलान

इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर में ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मौत को “दिल दहला देने वाली” घटना बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। फेसबुक पर एक पोस्ट में उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी: मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। सभी घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)