J&K के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर, मुर्मू बने पहले उपराज्यपाल

नई दिल्ली–गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का पद संभाल रहे सत्यपाल मलिक को गोवा का गर्वनर नियुक्त किया गया है। राधा कृष्णा माथुर लद्दाख के पहले उपराज्यपाल होंगे। इसके अलावा पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया है। जम्मू-कश्मीर वार्ता के लिए अधिकृत केंद्र सरकार के पूर्व प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा को लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है। बता दें सत्य पाल मलिक बिहार के पूर्व राज्यपाल थे। मलिक को 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार राज्यपाल भी दिया गया था। सत्य

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 26, 2019

नई दिल्ली–गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का पद संभाल रहे सत्यपाल मलिक को गोवा का गर्वनर नियुक्त किया गया है।

राधा कृष्णा माथुर लद्दाख के पहले उपराज्यपाल होंगे। इसके अलावा पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया है। जम्मू-कश्मीर वार्ता के लिए अधिकृत केंद्र सरकार के पूर्व प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा को लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

बता दें सत्य पाल मलिक बिहार के पूर्व राज्यपाल थे। मलिक को 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार राज्यपाल भी दिया गया था। सत्य पाल मलिक ने 1989 से 1991 तक अलीगढ़ संविधान सभा का प्रतिनिधित्व किया है। वह 1980-86 और 1986-1992 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रहे।