प्यार में अंधा होकर लड़के से बना लड़की, अब प्रेमी पर लगाया जबरदस्ती लिंग परिवर्तन कराने का आरोप

मोहब्बत में कोई शख्स क्या कुछ नहीं कर देता। प्यार में लोग जाति ,धर्म और परिवार से भी समझौता कर लेते हैं लेकिन  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक युवक अपने प्यार को पाने के लिए अपना लिंग ही बदल देता है। लड़का अपना लिंग परिवर्तन करके लड़की बन जाता है और अपने प्रेमी के साथ रहने लगता है लेकिन मामलां तब ख़राब होता है जब उसका प्रेमी उसको कुछ ही महीने बाद छोड़ देता है। जानिए क्या है पूरा मामला: जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जिले के गोला इलाके का रहने वाले एक

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

October 22, 2021

मोहब्बत में कोई शख्स क्या कुछ नहीं कर देता। प्यार में लोग जाति ,धर्म और परिवार से भी समझौता कर लेते हैं लेकिन  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक युवक अपने प्यार को पाने के लिए अपना लिंग ही बदल देता है। लड़का अपना लिंग परिवर्तन करके लड़की बन जाता है और अपने प्रेमी के साथ रहने लगता है लेकिन मामलां तब ख़राब होता है जब उसका प्रेमी उसको कुछ ही महीने बाद छोड़ देता है।

जानिए क्या है पूरा मामला:

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जिले के गोला इलाके का रहने वाले एक युवक की साथ में ही पढ़ने वाले एक युवक से गहरी दोस्ती थी। दोनों की दोस्ती कुछ समय बाद प्यार में बदल गई। दोनों ने आपसी रजामंदी से ये तय किया कि उन दोनों में से एक अपना लिंग परिवर्तन करके लड़की बन जायेगा जिससे वे एक सामान्य पति पत्नी के तरह साथ में रह सकेंगे।  इस प्रक्रिया में ऑपरेशन हुआ जिससे  हार्मोनल बदलाव कराए गए तथा जिसके बाद लड़का पूरी तरह लड़की बन गया। इसके बाद करीब तीन महीने तक दोनों दिल्ली में एक पति पत्नी के तरह साथ रहे।

तीन महीने बाद ही दोनों हुए अलग:

युवक
 लिंग परिवर्तन कराने वाले युवक का आरोप है कि अचानक उसके प्रेमी का उसके प्रति रवैया बदल गया।उसने उससे सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं और वहां से भाग निकला। लड़के से लड़की बना युवक अब अपने प्रेमी पर प्यार के जाल में फंसाकर छल द्वारा लिंग परिवर्तन कराने का आरोप लगा रहा है। पीड़ित युवक का कहना है कि उसके प्रेमी ने ऐसा करके उसकी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत:

इस मामलें को वहां के एससपी ने अपने संज्ञान में लिया है।  उन्होने इस मामलें में केस  दर्ज करने के आदेश दे दिया है।  गोला पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है। एसएसपी के आदेश पर गोला पुलिस ने मानव अंग प्रत्यारोपण, अंग से छेड़छाड़ सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)