फरमान न मानने पर परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, 4 घायल

एटा– उत्तर प्रदेश के एटा में दबंगई रुकने का नाम नही ले रही है। एक व्यक्ति अपनी रिश्तेदार की बारात में जा रहा था तभी एक दबंग ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी । साथ ही उसके भाभी, भाई, भतीजे की भी जमकर पिटाई की। पूरा मामला थाना अवागढ़ क्षेत्र के बोर्रा गाँव का है जहा एक दबंग ने 4 लोगों की पिटाई सिर्फ इसलिये कर दी कि एक ग्रामीण युवक ने दबंग का फरमान नही माना। दरअसल गाँव मे एक बारात जा रही थी। दबंग ने अपने रुतबे में आकर उसको गाँव के ही सुधीर की बारात में

Written By :

admin

Updated

May 13, 2019

एटा– उत्तर प्रदेश के एटा में दबंगई रुकने का नाम नही ले रही है। एक व्यक्ति अपनी रिश्तेदार की बारात में जा रहा था तभी एक दबंग ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी । साथ ही उसके भाभी, भाई, भतीजे की भी जमकर पिटाई की।

पूरा मामला थाना अवागढ़ क्षेत्र के बोर्रा गाँव का है जहा एक दबंग ने 4 लोगों की पिटाई सिर्फ इसलिये कर दी कि एक ग्रामीण युवक ने दबंग का फरमान नही माना। दरअसल गाँव मे एक बारात जा रही थी। दबंग ने अपने रुतबे में आकर उसको गाँव के ही सुधीर की बारात में जाने का फरमान सुना दिया जबकि पीड़ित घायल पहले से ही अपनी रिश्तेदारी की बारात में जा रहा था। बस दबंग से गाँव की बारात में ना जाने की कहते ही बौखला गया और उसका सिर ट्रॉली में दे मारा और लाठी से जमकर पिटाई कर दी जिससे पीड़ित घायल अवस्था मे जमीन पर ही गिर पड़ा । तभी चीख की आवाज सुनकर परिजन घायल के भाई, भाभी, भतीजा मौके पर पहुचे तो दबंग योगेश बघेल ने इन तीनो की भी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला सहित 4 लोग घायल हो गए , जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

वही इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि दबंग पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नही कर रही है। ये दबंग अक्सर गाँव मे अपनी दबंगई के चलते लोगों में दहशत का माहौल बनाकर रहते है । फिलहाल पुलिस ने दोनो घायलो का मजरूबी चिट्टी देकर मेडीकल कराकर कार्यवाही बात कह रही है। 

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)