20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मदनपुरा थाना के अंतर्गत फुलवरिया गांव में बाजार जा रही युवती के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। दरअसल युवती घटना के समय बाजार जाने के लिए निकली थी। उसी दौरान कुछ लड़के कार से आये और युवती के चेहरे पर स्प्रे मारकर उसे बेहोश कर दिया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती को गंभीर अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। किडनैप कर किया गैंगरेप: जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय छात्रा को  युवक ने किडनैप कर

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

October 17, 2021

औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मदनपुरा थाना के अंतर्गत फुलवरिया गांव में बाजार जा रही युवती के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। दरअसल युवती घटना के समय बाजार जाने के लिए निकली थी। उसी दौरान कुछ लड़के कार से आये और युवती के चेहरे पर स्प्रे मारकर उसे बेहोश कर दिया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती को गंभीर अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

किडनैप कर किया गैंगरेप:

जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय छात्रा को  युवक ने किडनैप कर जबरन कार में बैठा लिया। उसके बाद युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इसके बाद दरिंदों ने युवती को झाड़ी में फेंककर फरार हो गए। वहीं पेट्रोलिंग पर निकली मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने युवती के रोने की आवाज सुन उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। युवती का इलाज सदर  अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

पीड़िता से मिलने पहुंचे सांसद:

युवती से हुए दुष्कर्म की सूचना मिलते ही औरंगाबाद के सांसद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने किसी भी तरह की तस्वीर और वीडियो बनाने से मना किया। सांसद ने पुलिस पदाधिकारियों से इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाये। उन्होंने इस मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)