कांग्रेस से टिकट कटने पर कार्यकर्ताओं में हुयी मारपीट,

लखनऊ–यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में निकाय चुनाव के पहले चरण की लिस्ट जारी किया गया। कुछ वर्कर्स का टिकट कटने से वो नाराज थे। नाराजगी में मुख्यालय पर प्रर्दशन के दौराप पदाधिकारियों से मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। यह विवाद हरदोई नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद की टिकट को लेकर हुआ। टिकट का उम्मीदवार जिसे बनाया गया, वह भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में मौजूद था। साथ ही इसी टिकट के लिए काफी वक्त से दावेदारी करने वाले एक

Written By :

admin

Updated

November 4, 2017

लखनऊ–यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में निकाय चुनाव के पहले चरण की लिस्ट जारी किया गया। कुछ वर्कर्स का टिकट कटने से वो नाराज थे। नाराजगी में मुख्यालय पर प्रर्दशन के दौराप पदाधिकारियों से मारपीट हो गई।

जिसमें कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

यह विवाद हरदोई नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद की टिकट को लेकर हुआ। टिकट का उम्मीदवार जिसे बनाया गया, वह भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में मौजूद था। साथ ही इसी टिकट के लिए काफी वक्त से दावेदारी करने वाले एक अन्य नेता भी मौके पर मौजूद थे। टिकट कटने से नाराज कैंडिडेट मो. चांद ने आरोप लगाया है कि प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के एक करीबी नेता के हस्तक्षेप पर एक ऐसे नेता को टिकट दे दिया गया है, जो कुछ समय पहले ही कांग्रेस में आए थे। टिकट न मिलने पर शख्स ने निकाय चुनाव में प्रदेश स्तरीय समिति के सदस्य और पूर्व विधायक सतीश अजमानी पर हमला कर दिया। इस मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

कांग्रेस के नेता विक्रम पांडे ने कहा, ”चुनाव के दौरान वर्कर्स के मेहनत और क्षेत्र में किए गए कामों के आधार पर टिकट दिए जाने का मैं समर्थन करता हूं। जहां भी काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाएगी। वहां ऐसे विरोध होना लाजमी है। जिन वर्कर्स ने विरोध किया उनका तरीका गलत था। उन्हें अपने ह‍क की बात प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर कहनी चाहिए। कांग्रेस में संवाद और बातचीत से फैसले लिए जाते हैं।”