देश को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का शेड्यूल अब ज्यादा बिजी हो गया है। 23 वर्षीय एथलीट ने एक बार फिर अपने फैन्स का दिल जीत लिया हैं।
एथलेटिक्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले जेवलिन स्टार की फैन फॉलोइंग बढ़ने के साथ- साथ उनका शेड्यूल अब और भी ज्यादा बिजी हो गया है। कभी सम्मान समारोह, टीवी शो, और टीवी कमर्शियल उनके जिंदगी का प्रमुख हिस्सा बन चुका है।
आपको बता दे कि नीरज चोपड़ा अपने बिजी रूटीन से हटकर खुद को थोड़ा आराम देना चाहते हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने हॉलिडे का अपडेट दिया है।
ट्विटर पर नीरज ने एक खूबसूरत आइलैंड की तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है ,’अलार्म ऑफ, वैकेशन मोड ऑन’ हैशटैग मालदीव्स’ उनके इस पोस्ट से पता चलता है कि नीरज चोपड़ा मालदीव घूमने जा रहे हैं।
Alarms off, vacation mode on. 😉 #Maldives pic.twitter.com/1coTi50GyK
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) September 29, 2021
मालदीव में सेलिब्रिटी वैकेशन
इस समय मालदीव्स में सेलिब्रिटीयों का आना जाना लगा हुआ है। हाल ही में मालदीव्स में विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ समेत कई फिल्मी सितारे अपना वैकेशन टाइम बिताने यहां नज़र आ चुके हैं। वहीं जैवलिन के दिग्गज खिलाड़ी भी अपना वैकेशन मनाने मालदीव्स पहुंच चुके हैं।z
ट्वीटर पर नीरज चोपड़ा को उनके फैंस के नसीहत
ट्विटर पर नीरज के मालदीव्स की पोस्ट शेयर करते ही उनके फैन्स ने मजेदार कमेंट्स की बरसात कर दी है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में नीरज को बॉलीवुड वालों से दूर रहने की नसीहत तक दे डाली। तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा नीरज मालदीव के एक आईलैंड से दूसरे आईलैंड पर भाला फेंककर देश का झंडा गाड़ दो। अन्य यूजर ने फिल्मी स्टाइल में कमेंट करते हुए लिखा, ‘जा नीरज जा, जी ले अपनी जिंदगी’।
https://www.instagram.com/p/CM63oS2F19E/
अपनी ख्वाहिश जाहिर हुए एक फैंस ने लिखा, ‘नीरज प्लीज अपने साथ मुझे भी ले चलो’। तो दूसरे यूजर ने बॉलीवुड के सितारों पर तंज कसते हुए लिखा, ‘भाई उधर कहीं पानी में बॉलीवुड वाले डुबकी लगाते दिखे तो उनको इंडिया वापस भेज देना’।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

