लगातार उजागर हो रहे है फर्जी दस्तावेजों पर शिक्षा विभाग में नौकरी के मामले

फर्जी दस्तावेजों पर अनामिका शुक्ला के नाम पर कई जगह नौकरी करने के मामले के बाद जागी सरकार, शिक्षलगातार उजागर हो रहा है फर्जी दस्तावेजों पर शिक्षा विभाग में नौकरी के मामले,

Written By :

Shweta Singh

Updated

August 20, 2020

गत माह तीन शिक्षकों के फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही वेतन की रिकवरी का आदेश जारी हो चुका है।

यह भी पढ़ें –बस हाईजैक को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तंज

अब प्रतापगढ़ जिले में 17 फर्जी शिक्षकों के नए मामले सामने आए है इन पर बीएसए अशोक सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। बीएसए ने बताया कि फर्जी डिग्री लगाकर ये 17 लोग नौकरी कर रहे थे जिनका सत्यापन कराने पर दस्तावेज फर्जी पाए गए है।

जांच अगर जारी रही तो अभी तमाम फर्जी शिक्षक जद में आएंगे, इस खुलासे के बाद शिक्षकों के साथ ही शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है।

बड़ा सवाल ये है कि अब तक बीस फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी हथियाने वाले शिक्षकों पर तो गाज गिर चुकी है इस फर्जीवाड़े को लेकर विभागीय कर्मचारियों की सांठगांठ पर कब और क्या कार्यवाई होगी, या फिर इस सबके पीछे काम करने वाले कर्मचारियों को बचाने में कामयाब होंगे नौकरी दिलाने वाले माफिया। ये फिलहाल समय ही बताएगा की असल गुनहगारों पर कार्यवाई होगी या उन्हें बख्स दिया जाएगा।

(रिपोर्ट – मनोज त्रिपाठी , प्रतापगढ़ )