पारिवारिक विवाद में साले ने जीजा को मारी गोली

एटा– एटा के थाना रिजोर के नगला खोकल में पारिवारिक विवाद के चलते साले ने अपने जीजा को गोली मार देने का सनसनीखेज मामला सामनें आया है। घटना से पूर्व साले द्धारा जीजा को कमरे में बंद कर जमकर पिटाई भी की गयी।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहॉं हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद जनपद के कायथा निवासी धर्मेन्द्र अपनी पत्नी को उसके मायके से लिवाने पहुंचा था।

Written By :

admin

Updated

November 23, 2018

एटा– एटा के थाना रिजोर के नगला खोकल में पारिवारिक विवाद के चलते साले ने अपने जीजा को गोली मार देने का सनसनीखेज मामला सामनें आया है। घटना से पूर्व साले द्धारा जीजा को कमरे में बंद कर जमकर पिटाई भी की गयी। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहॉं हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद जनपद के कायथा निवासी धर्मेन्द्र अपनी पत्नी को उसके मायके से लिवाने पहुंचा था। धर्मेन्द्र का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था जिसके चलते पत्नी कुछ दिन पूर्व अपने मायके वापस आ गयी थी। कल देर रात जब पति धर्मेन्द्र पत्नी को लेने पहुंचा तो धर्मेन्द्र का उसके साले सुखबीर से विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि साले सुखबीर ने अपने जीजा धर्मेन्द्र को कमरे में बंदकर मारपीट की और उसके बाद तमंचे से गोली मार दी। 

घटना के बाद आरोपी सुखबीर मौके से फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल धर्मेन्द्र को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहॉं डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत देखते हुए उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने घायल के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जॉंच शुरु कर दी है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)