Tilak Nagar Murder: देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के तिलक नगर में 21 साल की छात्रा और मॉडल की घर के अंदर चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा गया। घटना के समय वह घर पर बिल्कुल अकेली थी। इस दौरान, हमलावर ने उसके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती हत्या कर आरोपी फरार हो गया है।
घर में खून से लथपथ मिली युवती
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की PCR टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ हालत में मिली मॉडल को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस भयानक अपराध का मुख्य संदिग्ध इमरान नाम का एक जिम ट्रेनर है, जो हत्या के बाद से ही फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।
आरोप जिम ट्रेनर इमरान फरार
बता दें कि मृतका की पहचान 21 साल की मुस्कान के तौर पर हुई है। जो एक स्टूडेंट और मॉडल थी। मुस्कान तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर इलाके की एक बिल्डिंग में अपनी मां और बहन के साथ किराए के अपार्टमेंट में रहती थी। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। आरोप है कि बुधवार शाम को जब वह घर पर अकेली थी, तो इमरान नाम का एक जिम ट्रेनर उससे मिलने आया था। दोनों के बीच बहस हुई और आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और फिर वहां से भाग गया।
मुस्कान की चीख सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में पाया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अभिषेक गुप्ता ने कहा, “हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि आसपास के इलाके के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।
परिवार का आरोप काफी दिनों से परेशान कर रहा इमरान
उधर परिवार का आरोप है कि जिम ट्रेनर काफी समय से मुस्कान को परेशान कर रहा था; उसने पहले भी ऐसी कोशिशें की थीं। आरोप है कि इमरान लगातार मुस्कान का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहा था, बताया जा कि उसकी कोशिशों को ठुकरा दिया था। हैरानी की बात यह है कि मृतका के माता-पिता को अपनी बेटी और जिम ट्रेनर के बीच दोस्ती के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अहम सुराग जुटाने के लिए मुस्कान के मोबाइल फोन की भी गहन जांच की जा रही है।
मुस्कान के दोस्तों ने क्या कहना है
मुस्कान के दोस्त अमन ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उनके अनुसार, एक बड़ी बहन जो अभी चंडीगढ़ में है ने उन्हें फोन किया और हमले के बारे में पता चलने पर मुस्कान के घर तुरंत पहुंचने को कहा। मृतका के एक दोस्त ने बताया, “मुझे एक फोन आया था, हालांकि मुझे सही समय याद नहीं है। उन्होंने मुझे बताया कि वे घर पर नहीं थे और कोई घर में घुस आया था और उसने मुस्कान को चाकू मार दिया था।”
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

