मंहगे हो रहे सिलिंडर के विरोध में कांग्रेसियों ने मिट्टी का चूल्हा लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने सुबह प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी आए, खाली सिलिंडर और मिट्टी का चूल्हा लेकर प्रदर्शन किया और निकल गए। पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी।   कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह 6 बजे विधान भवन के सामने पहुंचे। उनके पास खाली सिलिंडर और मिट्टी का चूल्हा था। विधान भवन के सामने ही खाली सिलिंडर उल्टा रखा और मिट्टी के चूल्हे रखे। चूल्हों पर खाली तवा रखा और बैनर लगातार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए जाने वाले सिलिंडर के दामों का विरोध करते हुए नारेबाजी की।

Written By :

admin

Updated

November 2, 2017

लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने सुबह प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी आए, खाली सिलिंडर और मिट्टी का चूल्हा लेकर प्रदर्शन किया और निकल गए। पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी।

 

कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह 6 बजे विधान भवन के सामने पहुंचे। उनके पास खाली सिलिंडर और मिट्टी का चूल्हा था। विधान भवन के सामने ही खाली सिलिंडर उल्टा रखा और मिट्टी के चूल्हे रखे। चूल्हों पर खाली तवा रखा और बैनर लगातार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए जाने वाले सिलिंडर के दामों का विरोध करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने खाल डिब्बा, खाली सिलिंडर, लेले मेरे यार, कमर पे किया वार, ये कैसी सरकार नारे लगाए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रदेश सचिव शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर अब 682.50 रुपये के बजाए 776 रुपये का कर दिया गया है। कमर्शल सिलिंडर 1225.50 रुपये के बजाए 1372 रुपये का मिलेगा। यह 146 रुपये महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने में रसोई गैस के दाम 141 रुपये 50 पैसे बढ़े हैं। वहीं कमर्शल सिलिंडर 223 रुपये 50 पैसे महंगा हुआ है।

शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से गैस सिलिंडर के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है आम इंसान गैस सिलिंडर खरीदने में असमर्थ हो जाएगा। नई पीढ़ी वापस मिट्टी के चूल्हे में खाना बनाने की मजबूर होगी। इसीलिए उन्होंने मिट्टी का चूल्हा और खाली सिलिंडर उल्टा करके प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया है।