ChandigarhHead Constable Murder: चंडीगढ़ में बड़ी वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या

Chandigarh Head Constable Murder: चंडीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पॉश इलाके सेक्टर 22 में पारिवारिक झगड़े के बाद एक बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंडीगढ़ पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल नितिन के तौर पर हुई है। शुक्रवार सुबह-सुबह हुई इस खौफनाक वारदात से पुलिस विभाग और पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया। फिलहाल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुमराह कर रहा था बेटा घटना की जानकारी मिलते

Written By :

SK Sharma

Updated

September 25, 2026

Chandigarh Head Constable Murder

Chandigarh Head Constable Murder: चंडीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पॉश इलाके सेक्टर 22 में पारिवारिक झगड़े के बाद एक बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंडीगढ़ पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल नितिन के तौर पर हुई है। शुक्रवार सुबह-सुबह हुई इस खौफनाक वारदात से पुलिस विभाग और पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया। फिलहाल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को गुमराह कर रहा था बेटा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यह घटना सेक्टर 22 में पुलिसकर्मी के सरकारी आवास पर हुई। शुरुआती जांच में हेड कॉन्स्टेबल नितिन के सिर पर गोली लगने से गहरा घाव पाया गया। उधर पुलिस के पहुंचते ही, आरोपी बेटे ने अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की; उसने दावा किया कि कुछ अनजान बाहरी लोग घर में घुसे, उसके पिता की हत्या की और भाग गए।

लेकिन घटनास्थल के हालात और बेटे के बयानों में अंतर देखकर पुलिस को उस पर गहरा शक हुआ। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने माना कि घरेलू झगड़े के बाद उसने अपने पिता को गोली मारी थी। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है। घर से सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया था।

वारदात के वक्त बेटे के साथ मां भी घर में थी मौजूद

घटना के बार में चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने बताया कि वारदात के समय मृतक नितिन की पत्नी और बेटा अरमान सिंह घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आरोपी की मां भी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस पारिवारिक झगड़े की असली वजह और हत्या में इस्तेमाल हुई पिस्तौल के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पास के अस्पताल भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं, ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य डिजिटल सुराग मिल सकें। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी जेल जा चुका है बेटा अरमान

रिपोर्ट्स कि माने तो नितिन के बेटे अरमान को पहले अपनी थार गाड़ी से कुछ लोगों को कुचलने के आरोप में जेल भेजा गया था। वह अभी जमानत पर बाहर था। पुलिस अब उसके पुराने मामले और हाल की हत्या की घटना के बीच किसी भी संभावित संबंध की जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उस मामले और शुक्रवार की घटना के बीच कोई संबंध है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक ऐसा कोई संबंध सामने नहीं आया है।

इसके अलावा शुक्रवार को हुई हत्या की यह घटना, 18 सितंबर को अमृतसर में ड्यूटी के दौरान पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक हफ़्ते बाद हुई है। इससे पहले, 11 सितंबर को अमृतसर के अजनाला में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर जसवंत सिंह बाल-बाल बचे थे, जब मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया था; एक गोली उनकी पगड़ी को छूकर निकल गई थी।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)