आंगनबाड़ी सहायिका से रिश्वत लेते धरा गया सीडीपीओ

मथुरा--विकास खण्ड मांट के सीडीपीओ  नीरज कुमार को उत्तर प्रदेश शासन आगरा की एंटी करप्शन टीम ने आंगनवाड़ी महिला के पति से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जो कि आंगनबाड़ी सहायिका को बर्खास्तगी का डर दिखाकर पैसे की माँग कर रहा था।  बताते चलें कि मांट और नोहझील ब्लाक के सीडीपीओ नीरज कुमार सिंह  आंगनबाड़ी सहायिका मिथलेश देवी को बर्खास्त  करने की धमकी देकर 10 हजार रूपये मांग रहा था । आंगनबाड़ी सहायिका ने ये बात  अपने घरवालों को बताई फिर उसके बाद एंटी करप्शन टीम आगरा से संपर्क साधा गया ।जिस पर टीम का

Written By :

admin

Updated

October 30, 2017

मथुरा--विकास खण्ड मांट के सीडीपीओ  नीरज कुमार को उत्तर प्रदेश शासन आगरा की एंटी करप्शन टीम ने आंगनवाड़ी महिला के पति से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जो कि आंगनबाड़ी सहायिका को बर्खास्तगी का डर दिखाकर पैसे की माँग कर रहा था। 

बताते चलें कि मांट और नोहझील ब्लाक के सीडीपीओ नीरज कुमार सिंह  आंगनबाड़ी सहायिका मिथलेश देवी को बर्खास्त  करने की धमकी देकर 10 हजार रूपये मांग रहा था । आंगनबाड़ी सहायिका ने ये बात  अपने घरवालों को बताई फिर उसके बाद एंटी करप्शन टीम आगरा से संपर्क साधा गया ।जिस पर टीम का एक सदस्य स्वयं  सीडीपीओ को रिश्वत देने के लिए पहुंचा और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

रिपोर्ट-सुरेश सैनी,मथुरा