लॉकडाउन उल्लंघन पर पूर्व विधायक पर केस दर्ज

यूपी के बुलंदशहर में बसपा के पूर्व विधायक (MLA) गुड्डू पंडित पर लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के आरोप में उनके 15-16 समर्थकों सहित मामला दर्ज किया गया है..

Written By :

SK Sharma

Updated

April 30, 2020

यूपी के बुलंदशहर में बसपा के पूर्व विधायक (MLA) गुड्डू पंडित पर लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के आरोप में उनके 15-16 समर्थकों सहित मामला दर्ज किया गया है। हालांकि गुड्डू पंडित (MLA) ने इसे एक साजिश करार दिया है और दावा किया है कि दो साधुओं की हत्या हो और वह ना जाए यह संभव ही नहीं जनता देख रही है।

ये भी पढें..Ganga: लॉकडाउन में निर्मल हुई गंगा…

दरअसल बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित जिन पर देर रात को बुलंदशहर के अनुसार कोतवाली में उनके 15-16 अज्ञात समर्थकों सहित सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि अनूपशहर के प्रोग्राम में शिव मंदिर चौराहे के पास गुड्डू पंडित मौज-मस्ती के लिए टहल रहे थे।

हालांकि गुड्डू पंडित ने दावा किया है कि उन्होंने अपने समर्थकों से कहकर अपराधी को पकड़वाया। उनका कहना।है कि जनपद में दो साधुओं की हत्या हो जाए और वह वहां न जाएं ऐसा हो नहीं सकता। हालांकि पूर्व विधायक दावा कर रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया ।

ये भी पढ़ें..…जब परिवार का पेट भरने के लिए सब्जी का ठेला लेकर निकल पड़ी मासूम, देखें Video

(रिपोर्ट- कपिल सिंह, बुलंदशहर)