लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर बस और बोलेरो में जोरदार भिडंत

प्रतापगढ़ में लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर कुंडा कोतवाली क्षेत्र में बस और बलेरो में जबरजस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलटी गई जिसमें सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई

Written By :

SK Sharma

Updated

November 19, 2020

प्रतापगढ़ में लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर कुंडा कोतवाली क्षेत्र में बस और बलेरो में जबरजस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलटी गई जिसमें सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनमें 6 लोगों को हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें..76 बच्चों को बचाने वाली हेड कॉन्स्टेबल को मिला आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन

आमने-सामने की टक्कर में बस पलटी…

बताया जा रहा है राजस्थान से वाराणसी के लिए जा रही बोलेरो जैसे ही कुंडा थाना के गयासपुर के समीप पहुंची वहीं इलाहाबाद की ओर से मजदूरों को लेकर लखनऊ जा रही बस से आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो चालक पवन शर्मा घटनास्थल पर मौत हो गई।

टक्कर के बाद बस पलट गई जिसमें बस पर सवार हीराबाई 35, दिलीप 40, सुरेश कुमार 35, बंसीलाल 50, सुरेंद्र 25, नीरा मंती 30, वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मुंगेली झारखंड के बताए जा रहा है।

ये भी पढ़ें..प्रदेश में देर रात 4 सीनियर IPS अफसरों का तबादला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)