भाजपा शिवसेना की सबसे बड़ी दुश्मन : संजय राउत

मुंबई –– शिवसेना सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता को अपनी पार्टी का “सबसे बड़ा दुश्मन” करार देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा की. राउत की यह टिप्पणी देवेंद्र फडणवीस सरकार की तीसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या के मौके पर आई है.   बता दें कि राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए राउत ने कहा कि पिछले तीन सालों के दौरान उनमें काफी बदलाव आया है.राउत ने नासिक में कहा, “भाजपा के पास सरकार है. सिर्फ इसीलिए हम सरकार में हैं.उन्होंने कहा कांग्रेस और राकांपा पर हमला करने के बजाय भाजपा शिवसेना पर निशाना साध रही है. इसलिए

Written By :

admin

Updated

October 31, 2017

मुंबई –– शिवसेना सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता को अपनी पार्टी का “सबसे बड़ा दुश्मन” करार देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा की. राउत की यह टिप्पणी देवेंद्र फडणवीस सरकार की तीसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या के मौके पर आई है.

 

बता दें कि राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए राउत ने कहा कि पिछले तीन सालों के दौरान उनमें काफी बदलाव आया है.राउत ने नासिक में कहा, “भाजपा के पास सरकार है. सिर्फ इसीलिए हम सरकार में हैं.उन्होंने कहा कांग्रेस और राकांपा पर हमला करने के बजाय भाजपा शिवसेना पर निशाना साध रही है. इसलिए बीजेपी हमारी शत्रु है.” राहुल गांधी पर राज्यसभा पर कहा,नेता वह है जिसे लोग स्वीकार करें. वर्ष 2014 के बाद से राहुल गांधी में काफी बदलाव आया है. लोग अब उन्हें सुनना पसंद करते हैं.