BJP Mission 2024: नड्डा की नई टीम का ऐलान, अनिल एंटनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ये रही पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा की नई टीम (bjp new national office bearers) की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की।

Written By :

SK Sharma

Updated

July 29, 2023

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा की नई टीम (bjp new national office bearers) की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की। इसे पार्टी की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी पार्टी की नजर है। इस लिस्ट कई दिग्गजों की छुट्टी कर दी गई है। नड्डा की टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटोनी के बेटे अरुण एंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। एंटनी कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे।

इस लिस्ट (bjp new national office bearers) में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम भी शामिल है। रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ से ही लता उसेंडी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ राजस्थान से ही सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। केंद्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में यूपी से दो सांसदों लक्ष्मीकांत बाजपेई, रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को जगह मिली है। जबकि झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास भी केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें..Moharram: मोहर्रम के चलते बदली रहेगी पूरे लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था, भूल कर भी न जाए इन रास्तों से

संजय बंदी को केंद्रीय टीम में शामिल कर पार्टी ने तेलंगाना के लिए संदेश दिया है। संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा कैलाशविजयवर्गीय, विनोद तावड़े, अरुण सिंह, तरुण चुग को फिर से मौका मिला है। इन सभी को एक बार फिर से महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई दिग्गजों की हुई हुई छट्टी

एमपी के सांसद और पूर्व सह कोषाध्यक्ष की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर को राष्ट्रीय टीम से हटा दिया गया है। जबकि सीटी रवि और दिलीप सैकिया को भी महामंत्री पद से छुट्टी कर दी गई है।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)