सत्ता के नशे में चूर भाजपा प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी को धमकाया

मथुरा– मेयर प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी को धमकाया मथुरा में नगर निकाय चुनाव में आज भाजपा के मेयर प्रत्याशी की दबंगई उस समय देखने को मिली जब उन्होंने वार्ड नंबर 27 के बूथ नंबर 233 के पीठासीन अधिकारी को धमकाते हुए उसका दिमाग ठीक करने की बात बोल दी। सत्ता के नशे में चूर भाजपा प्रत्याशी मतदान बूथ में घुसने लगा और पीठासीन अधिकारी ने उसको अंदर जाने से रोका तो मथुरा से भाजपा मेयर प्रत्याशी मुकेश आर्य बंधु के बिगड़े बोल पीठासीन अधिकारी को सुनने पड़े । जब मीडिया ने मुकेश आर्य बंधु से पीठासीन अधिकारी को धमकाने के

Written By :

admin

Updated

November 27, 2017

मथुरा– मेयर प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी को धमकाया मथुरा में नगर निकाय चुनाव में आज भाजपा के मेयर प्रत्याशी की दबंगई उस समय देखने को मिली जब उन्होंने वार्ड नंबर 27 के बूथ नंबर 233 के पीठासीन अधिकारी को धमकाते हुए उसका दिमाग ठीक करने की बात बोल दी।

सत्ता के नशे में चूर भाजपा प्रत्याशी मतदान बूथ में घुसने लगा और पीठासीन अधिकारी ने उसको अंदर जाने से रोका तो मथुरा से भाजपा मेयर प्रत्याशी मुकेश आर्य बंधु के बिगड़े बोल पीठासीन अधिकारी को सुनने पड़े । जब मीडिया ने मुकेश आर्य बंधु से पीठासीन अधिकारी को धमकाने के बारे में पूछा तो वह बचते नजर आए और कहा कि वह व्यवस्था देखने गए थे। वहीं, जब पीठासीन अधिकारी से इस बात की जानकारी की तो उनका कहना है भाजपा प्रत्याशी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।