हथियारों के दम पर बाइक सवार भाई-बहन से लूटे लाखों के जेवरात

एटा- जिले में बेखौफ बाईक सवार लुटेरों का कहर थमनें का नाम नहीं ले रहा है। यही वजह है कि लगातार हो रही लूट और छिनैती की घटनाओं के बाद भी पुलिस कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। ताजा मामला अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाईपास रोड का है। जहां कोल्ड स्टोर के पास बाईक सवार तीन लुटेरों ने दिन दहाड़े हथियारों के बल पर भाई के साथ ननिहाल से मायके जा रही महिला के जेवरात लूट लिए और विरोध करने पर भाई को गोली मारकर फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक युवक विश्वजीत अपनी बहन को अपनी ननिहाल  नवावगंज 

Written By :

admin

Updated

September 5, 2018

एटा- जिले में बेखौफ बाईक सवार लुटेरों का कहर थमनें का नाम नहीं ले रहा है। यही वजह है कि लगातार हो रही लूट और छिनैती की घटनाओं के बाद भी पुलिस कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। ताजा मामला अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाईपास रोड का है।

जहां कोल्ड स्टोर के पास बाईक सवार तीन लुटेरों ने दिन दहाड़े हथियारों के बल पर भाई के साथ ननिहाल से मायके जा रही महिला के जेवरात लूट लिए और विरोध करने पर भाई को गोली मारकर फरार हो गये।

जानकारी के मुताबिक युवक विश्वजीत अपनी बहन को अपनी ननिहाल  नवावगंज  से बाइक  पर लेकर घर लौट रहा था तभी नवावगंज से पीछा कर रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवाकर। लूट करने लगे तभी भाई ने लूट का विरोध किया तो विरोध करने पर भाई को गोली मार दी और बहन से जेवरात लूट कर फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गये।

दिनदहाड़े कोल्ड स्टोरेज के समीप हथियारों के बल पर लूट और गोलीकांड की घटना से अफरा.तफरा मच गयी और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर अवस्था में युवक को अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एटा के लिए रेफर कर दिया।

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की सुरागकशी के लिए चैकिंग अभियान भी चलाया लेकिन बदमाशों का कोई सुरान नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जॉंच शुरु कर दी है।