महिला के साथ हैवानियत, पहले गैंगरेप फिर निर्वस्त्र कर किया ये हाल……

प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां मंगलवार को घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद मरणासन्न अवस्था में

Written By :

SK Sharma

Updated

May 26, 2021

प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां मंगलवार को घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद मरणासन्न अवस्था में दुष्कर्मियों ने बिजली के पोल पर फंदे से लटका दिया।

सुबह जब लोगों की फंदे पर नग्न अवस्था में लटकी महिला पर नजर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें..चंद्र ग्रहण आज, 4 राशियों को होगा धन लाभ, इस राशि वाले रहें सावधान…

ग्रामीणों ने 6 लोगों को बनाया बंधक…

उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों को बंधक बना लिया। बाद में सभी को पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें कि मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पीड़िता के घर में शादी समारोह था। घर के सभी लोग उसी में व्यस्त थे। उस शादी में टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर भी रात भर काम कर रहे थे। बताया जाता है कि अकेले सुबह घर की एक बहू शौच के निकली तो टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर महिला का पीछा करने लगे। महिला जैसे ही चौर में शौच करने पहुंची सभी ने उसे दबोच लिया।

mahila ke sath haiwaniyat

पहले लूटे गहने फिर बारी-बारी से किया रेप…

उसके बाद उसके जेवरात व कपड़े उतारवा दिया। इस दौरान विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की। कपड़े और जेवरात उतरवाने के बाद सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इससे महिला बेहोश हो गयी। तब उसे मरा समझ सभी ने उसे वहीं बिजली के पोल में नग्न अवस्था में फंदे पर लटका कर छोड़ दिया।

महिला की हालत नाजुक…

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां उसे महिला के बिखड़े कपड़े मिले। पुलिस ने उस पोल का भी जायजा लिया जिसमें उसे लटकाया गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने बंधक बनाये लोगों को पुलिस को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सात लोगों को सौंपा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया गया है। महिला का बयान आते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें..शादी के सात घंटे बाद दुल्हन ने दिया बेटे को जन्म, सुहागरात की तैयारी जुटा दूल्हा हुआ बेहोश…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)