Bihar Bridge Collapses: बिहार के गोपालगंज में ढलाई के दौरान गिरा निर्माणाधीन ब्रिज, मची अफरा-तफरी

Bihar Bridge Collapses: बिहार में पुल गिरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बिहार चुनाव 2025 से पहले शुरू हुआ गिल गिरने का सिलसिला अभी तक जारी है। ताजा मामला गोपालगंज जिले का है। यहां सोमवार 2 मार्च को करोड़ों की लागत से बन रहा एक निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया। इस घटना ने पूरे राज्य को हिल दिया। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा ये पुल करीब 29 मीटर लंबा था। हालांकि इस हादसे में किसे के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। Bihar Bridge Collapses: ढलाई के दौरान

Written By :

SK Sharma

Updated

March 2, 2026

Bihar Gopalganj Bridge Collapses

Bihar Bridge Collapses: बिहार में पुल गिरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बिहार चुनाव 2025 से पहले शुरू हुआ गिल गिरने का सिलसिला अभी तक जारी है। ताजा मामला गोपालगंज जिले का है। यहां सोमवार 2 मार्च को करोड़ों की लागत से बन रहा एक निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया। इस घटना ने पूरे राज्य को हिल दिया। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा ये पुल करीब 29 मीटर लंबा था। हालांकि इस हादसे में किसे के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

Bihar Bridge Collapses: ढलाई के दौरान गिरा पुल

बता दें कि गोपालगंज के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहा यह RCC पुल ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। करीब 2 करोड़, 89 लाख, 21 हजार रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के ढहने से अब इसकी क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सिधवालिया थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “खुशकिस्मती से, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।”

यह पुल बापूधाम कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया रहा था। हालांकि, पुल का स्लैब का एक हिस्सा पुल बनने से पहले ही ढह गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल बनाने में घटिया मटीरियल और कमजोर सरिया का इस्तेमाल किया गया था, जिससे यह ढह गया। स्थानीय लोगों ने कंस्ट्रक्शन एजेंसी और संबंधित डिपार्टमेंट के अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना की हाई-लेवल टेक्निकल जांच की मांग की है।

Bihar Bridge Collapses: हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी

स्थानीय लोगों का ने कहा कि अगर क्वालिटी की सख्त जांच नहीं की गई, तो भविष्य में ऐसे हादसे और भी गंभीर हो सकते हैं। सूचना के बाद, एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी और इंजीनियरिंग टीमें साइट पर पहुंचीं और नुकसान का अंदाज़ा लगा रही हैं। पुल गिरने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और एक इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि टेक्निकल जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

बिहार में पुल गिरने की कई घटनाएं

गौरतलब है कि बिहार में हाल के सालों में पुल गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। 4 जून, 2023 को भागलपुर में सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल का एक हिस्सा गंगा नदी में गिर गया था। इसके बाद, अगस्त 2023 में उसी पुल का दूसरा हिस्सा गिर गया, जिससे कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर गंभीर सवाल उठे। 18 जून 2024 को अररिया जिले के सिकटी ब्लॉक के पास बन रहा एक पुल गिर गया, जहां उद्घाटन से पहले ही पुल का एक हिस्सा गिर गया। बार-बार होने वाली ये घटनाएं कंस्ट्रक्शन के काम की मॉनिटरिंग और क्वालिटी कंट्रोल पर साफ़ तौर पर गंभीर सवाल उठाती हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)