लखनऊःभोजपुरी स्टार निरहुआ भाजपा में शामिल, इस सीट से लड सकते है चुनाव

लखनऊ — भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भाजपा में शामिल हो गए हैं. लखनऊ में बुधवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. चर्चा है कि दोनों अभिनेताओं को पूर्वांचल से बीजेपी का टिकट मिल सकता है. सूत्रों कि माने तो रवि किशन को गोरखपुर से और निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट मिलने के आसार हैं. हालांकि इसकी अभी पार्टी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है. गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मूल रूप से गाजीपुर

Written By :

admin

Updated

March 27, 2019

लखनऊ — भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भाजपा में शामिल हो गए हैं. लखनऊ में बुधवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

चर्चा है कि दोनों अभिनेताओं को पूर्वांचल से बीजेपी का टिकट मिल सकता है. सूत्रों कि माने तो रवि किशन को गोरखपुर से और निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट मिलने के आसार हैं. हालांकि इसकी अभी पार्टी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मूल रूप से गाजीपुर के गांव टंडवा के निवासी हैं. भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग करने से पहले वो गाने गाते थे. उन्हें बचपन से ही गाने-बजाने का काफी शौक था. लेकिन उस समय उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. 

निरहुआ की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई कोलकाता में ही हुई. उन दिनों में आर्थिक तंगी का आलम यह था कि जब कहीं जाना होता था तो निरहुआ पैदल ही रास्ता तय करते थे. उनके घर में साइकिल भी नहीं हुआ करती थी.