होली तक पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

आगामी त्यौहार होली को देखते हुए पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की छुट्टियाें पर रोक लगा दी गई है। डीजीपी ने इसके लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Written By :

Shweta Singh

Updated

March 5, 2020

लखनऊ–आगामी त्यौहार होली को देखते हुए पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की छुट्टियाें पर रोक लगा दी गई है। डीजीपी ने इसके लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी से पूर्णकालिक डीजीपी बनते ही हितेश चंद्र अवस्थी ने एक बड़ा फैसला लिया है। DGP ने होली तक सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की छुट्टियाें पर रोक लगा दी है। जारी किए गए आदेश के अनुसार कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। 6 मार्च से 11 मार्च तक पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। होली के बाद कई जिलों के कप्तानों का ट्रांसफर भी किया जा सकता है।