बाबा ने पोते की फावड़े से काटकर कर दी हत्या

बहराइच–बसभरिया गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपने चचेरे पोते को  फावड़े से काट डाला। निर्ममता के साथ हत्या की वारदात को अंजाम देते हुए उसके शरीर को फावड़े से तीन हिस्सों में काट दिया।  घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। दर्दनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं मासूम की हत्या के बाद उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज चौकी अंतर्गत कल्यानपुर बसभरिया गांव

Written By :

admin

Updated

August 19, 2019

बहराइच–बसभरिया गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपने चचेरे पोते को  फावड़े से काट डाला। निर्ममता के साथ हत्या की वारदात को अंजाम देते हुए उसके शरीर को फावड़े से तीन हिस्सों में काट दिया। 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। दर्दनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं मासूम की हत्या के बाद उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज चौकी अंतर्गत कल्यानपुर बसभरिया गांव निवासी अली हुसैन (10) पुत्र मोहर्रम अली रविवार की देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसके चचेरे बाबा इशहाक (40) पुत्र रमजान गुजर पड़े। जिनसे उसने कुछ मजाक कर दिया। बच्चे के मजाक से चिढ़कर इशहाक पास ही रखे फावड़े को उठा लिया और बर्बरता से अली हुसैन पर वार कर दिया। उसका सिर धड़ से कटकर अलग गिर गया। इस पर भी इशहाक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने उसके शरीर के दो टुकड़े और कर दिए। 

घटना के बाद वह मौके से फरार नहीं हुआ। हत्या की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा मनीष कुमार पांडेय व चौकी इंचार्ज सोमपाल गंगवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हत्या अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके मां और पिता पछाड़े खा-खाकर गिर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)