परीक्षा देकर लौट रही दसवीं की छात्रा से गैंगरेप की कोशिश

मेरठ — जिले में अपराधियों में पुलिस का जरा सा खौफ नहीं है।ताजा मामला थाना मुंडाली क्षेत्र के ग्राम कटला का है।यहां दसवीं की परीक्षा देकर कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ रास्ते में खड़े मनचलों ने खेत में खींचकर गैंगरेप का प्रयास किया। वहीं छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे लेकिन तब तक मनचले फरार हो चुके थे। उधर पीडिता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पीडिता के पिता ने एसएसपी ऑफ़िस जाकर आरोपी शेखर और हरिओम के ख़िलाफ़ तहरीर दी। छात्रा का आरोप है कि काफ़ी समय से ये

Written By :

SK Sharma

Updated

February 27, 2020

मेरठ — जिले में अपराधियों में पुलिस का जरा सा खौफ नहीं है।ताजा मामला थाना मुंडाली क्षेत्र के ग्राम कटला का है।यहां दसवीं की परीक्षा देकर कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ रास्ते में खड़े मनचलों ने खेत में खींचकर गैंगरेप का प्रयास किया। वहीं छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे लेकिन तब तक मनचले फरार हो चुके थे।

उधर पीडिता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पीडिता के पिता ने एसएसपी ऑफ़िस जाकर आरोपी शेखर और हरिओम के ख़िलाफ़ तहरीर दी। छात्रा का आरोप है कि काफ़ी समय से ये लोग उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।फिलहाल एएसपी रामानन्द कुशवाहा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसओ मुंडाली को तुरन्त मामले की जांच कर कार्यवाही के आदेश दिये।लेकिन सवाल है कि आखिर महिला की सुरक्षा के लिए बनाई गई एंटी रोमियो स्क्वायड कहाँ है। क्यों आज भी बेखौफ मनचले खुलेआम महिलाओं की इज्ज़त को नोंचने का काम कर रहे हैं।

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)