…जब अचानक बहू हो गयी खून की प्यासी, पति और सास का किया ये हश्र

कानपुर– कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति को अपनी पत्नी से ससुरालीजनों के अचानक आने का कारण पूछना महंगा पड़ गया। जिसके बाद बहू ने मायके पक्ष के साथ मिलकर अपने पति और सास पर जानलेवा हमला कर दिया।  पूरा घटनाक्रम जिले के चकेरी स्थित काजीखेड़ा का है। यहां महेश गौतम पुत्र स्वर्गीय ब्रम्हदीन शाम को घर आये तो उन्होंने पत्नी (अलका) की माँ राजबेटी और बहन, बहनोई को घर में देखा। उन्होंने जब अपनी पत्नी से सभी के अचानक आने का कारण जानना चाहा तो अलका उग्र हो गयी और

Written By :

admin

Updated

April 17, 2019

कानपुर– कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति को अपनी पत्नी से ससुरालीजनों के अचानक आने का कारण पूछना महंगा पड़ गया। जिसके बाद बहू ने मायके पक्ष के साथ मिलकर अपने पति और सास पर जानलेवा हमला कर दिया। 

पूरा घटनाक्रम जिले के चकेरी स्थित काजीखेड़ा का है। यहां महेश गौतम पुत्र स्वर्गीय ब्रम्हदीन शाम को घर आये तो उन्होंने पत्नी (अलका) की माँ राजबेटी और बहन, बहनोई को घर में देखा। उन्होंने जब अपनी पत्नी से सभी के अचानक आने का कारण जानना चाहा तो अलका उग्र हो गयी और अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति महेश की लात- घूंसो से जमकर पिटाई कर दी। महेश की माँ ने जब अपने बेटे को बचाने का प्रयाश किया तो गुस्से से आगबबूला बहू ने कैंची उठा ली और अपनी सास पर जानलेवा हमला कर दिया। कैंची 75 वर्षीय सुंदरा देवी (सास) के हाथ में जा घुसी। जिसके बाद महेश के ससुरालीजनों ने उनकी माँ को भी जमकर मारा पीटा और दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।  

घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल सुंदरा देवी को आनन- फानन कांशीराम ट्रामा सेंटर ले जाय गया ; जहाँ उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हैलट रिफर कर दिया। हालाँकि घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच- पड़ताल की। जिसमे ये सभी बाते सही पायी गयी। चौकी प्रभारी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज़ कराने की बात कहि है। 

(रिपोर्ट- श्वेता सिंह )