पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि पर देश कर रहा नमन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Vajpayee Punyatithi: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी से पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी स्मारक स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी वहां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर अटल जी की लिखी कविताओं और उनके विचारों पर आधारित काव्यपाठ

Written By :

SK Sharma

Updated

August 16, 2026

atal-bihar-vajpayee

Atal Bihari Vajpayee Punyatithi: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी से पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी स्मारक स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी वहां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है।

इस मौके पर अटल जी की लिखी कविताओं और उनके विचारों पर आधारित काव्यपाठ तथा संगोष्ठियां भी हो रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन आज ही के दिन 16 अगस्त, 2018 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें सिद्धांतों का भी उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, अटल जी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता तथा राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र की उन्नति के प्रति उनके अटूट संकल्प को याद करते हुए कहा कि आज भी प्रत्येक देशवासी को विकसित भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करते हैं।

अटल जी का समर्पण प्रेरणा देता रहेगा : सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल जी को प्रेरणास्रोत बताया। एक्स पोस्ट में लिखा, “मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि, लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। धामी ने राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति अटल जी के कर्तव्य को याद करते हुए लिखा कि उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

राजनीति के उच्चतम मानक स्थापित किए : सीएम रेखा दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी को याद करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। अटल जी के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने राजनीति के उच्चतम मानक स्थापित किए और अटल जी के विचारों में राष्ट्रधर्म, वाणी में भारत का स्वाभिमान और कर्म में अंत्योदय का संकल्प था। मुख्यमंत्री ने सुशासन की मजबूत नींव से लेकर पोखरण के साहसिक निर्णय तक उल्लेख किया। लिखा कि उनका प्रत्येक कदम राष्ट्रहित और भारत के सामथर्य को समर्पित रहा।”

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु : मुख्यमंत्री हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक कविता पोस्ट की है। यह चंदन की भूमि है, अभिनंदन की भूमि है, यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, प्रखर वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। नायब सैनी ने अटल जी को राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण, विचारों में दृढ़ता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति निष्ठा रखने वाला व्यक्तित्व बनाया। उन्होंने लिखा कि जिसकी स्मृति सदैव हमारे मन में जीवंत रहेगी।

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रहरी : सीएम सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी को राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रहरी बताया। उन्होंने लिखा कि करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व को विराट कहते हुए एक्स पर लिखा कि राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, ओजस्वी वाणी और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। मां भारती की सेवा के लिए उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण वाला व्यक्तित्व : सीएम भजनलाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि उन्हें राजनीति में शुचिता के आदर्श पुरुष बताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और ओजस्वी विचार सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने लिखा कि अटल माँ भारती की सेवा के लिए समर्पित रहे। उनका जीवन और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का आदर्श हम सभी के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक रहेगा।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)