अपाचे सवार अज्ञात बदमाशों ने मुनीम से की लाखों की लूट

फर्रुखाबाद — जिले में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में न काम हो रही है। बुधवार रात बेख़ौफ़ बाइक सवार लुटेरों ने नोटों से भरा थैला मुनीम पर फायर कर लूट लिया। वहीं वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फर्राटा मारते हुए दोनों बाइकें अलग-अलग दिशा में भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लुटेरों का पीछा किया। बता दें कि  कोतवाली कायमगंज नगर में उलियापुर मोड़पर गोदाम से एक मुनीम मुकेश पुत्र रामशरन निवासी ग्राम जौंरा नगर के तम्बाकू  व्यापारी सत्यभान की गोदाम पर काम करता है।बुधवार शाम करीब साढ़े छः बजे मुनीम बाहर से आया हुआ

Written By :

admin

Updated

March 28, 2019

फर्रुखाबाद — जिले में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में न काम हो रही है। बुधवार रात बेख़ौफ़ बाइक सवार लुटेरों ने नोटों से भरा थैला मुनीम पर फायर कर लूट लिया।

वहीं वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फर्राटा मारते हुए दोनों बाइकें अलग-अलग दिशा में भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लुटेरों का पीछा किया।

बता दें कि  कोतवाली कायमगंज नगर में उलियापुर मोड़पर गोदाम से एक मुनीम मुकेश पुत्र रामशरन निवासी ग्राम जौंरा नगर के तम्बाकू  व्यापारी सत्यभान की गोदाम पर काम करता है।बुधवार शाम करीब साढ़े छः बजे मुनीम बाहर से आया हुआ था। नोटों से भरा थैला गद्दी पर बाइक द्वारा ले जा रहा था। तभी दो अपाचे पर लुटेरे आ गए और हवा में एक फायर किया।

मुनीम दहशत में आ गया लाखोें रूपए से भरा थैला लुटेरे लूट ले गए। सूचना मिलते ही प्रभारी जसवन्त सिंह अपने हमराहों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मुनीम को गाड़ी में बैठाकर बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार,फर्रुखाबाद)