Raakh Trailer: अली फजल की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘राख’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी, देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

Raakh Trailer: एक्टर अली फजल की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘राख’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित, इस रहस्यमयी क्राइम थ्रिलर सीरीज को का ट्रेलर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्रेलर रिलीज होते ही ये चर्चा में आ गया है। वहीं ट्रेलर देखने के बाद से ही, दर्शकों में इस सीरीज को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस सीरीज में अली फजल के साथ-साथ, इस सीरीज में सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। Raakh Trailer: सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर जारी अली फजल सीरीज में सब-इंस्पेक्टर

Written By :

SK Sharma

Updated

June 1, 2026

raakh

Raakh Trailer: एक्टर अली फजल की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘राख’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित, इस रहस्यमयी क्राइम थ्रिलर सीरीज को का ट्रेलर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्रेलर रिलीज होते ही ये चर्चा में आ गया है। वहीं ट्रेलर देखने के बाद से ही, दर्शकों में इस सीरीज को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस सीरीज में अली फजल के साथ-साथ, इस सीरीज में सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Raakh Trailer: सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर जारी

अली फजल सीरीज में सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश जाटव के किरदार में हैं। ट्रेलर की शुरुआत में SI जयप्रकाश (अली फजल ) जो दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी हैं और दो लापता बच्चों से जुड़े एक मामले की जांच में पूरी तरह डूबे हुए दिखाई देते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह मामला बच्चों के लापता होने की एक साधारण सी जांच से बदलकर अपहरण, रहस्य और कई चौंकाने वाले राजों के एक उलझे हुए जाल में तब्दील हो जाता है, जिससे ट्रेलर का सस्पेंस और भी बढ़ जाता है। ट्रेलर में एक ऐसे बेरहम और खौफनाक जुर्म की झलक दिखाई गई है, जो न सिर्फ पीड़ितों के परिवारों को पूरी तरह तोड़कर रख देता है, बल्कि इंसान के भीतर छिपी नफरत और हैवानियत के डरावने चेहरे को भी सामने लाता है।

क्या है ‘राख’ की कहानी

मेकर्स का कहना है कि यह सीरीज़ एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है। हालांकि डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय की यह सीरीज कुख्‍यात बिल्‍ला-रंगा केस से प्रेरित लगती है। असल में, रंगा-बिल्ला केस 1978 में नई दिल्ली में भाई-बहन गीता (16) और संजय चोपड़ा (9) के कुख्यात अपहरण और हत्या से जुड़ा है। यह अपराध बेरहम अपराधियों कुलजीत सिंह (रंगा) और जसबीर सिंह (बिल्ला) ने किया था। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जिससे जनता में भारी आक्रोश फैल गया था, और आखिरकार 1982 में दोनों अपराधियों को फांसी दे दी गई थी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Raakh OTT Release Date: ‘राख’ OTT रिलीज डेट और कास्‍ट

‘राख’ वेब सीरीज में अली फजल के अलावा सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी, आमिर बशीर, आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह क्राइम, सस्पेंस और भावनात्मक उथल-पुथल से भरी वेब सीरीज 12 जून को OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)